haridwar meat shops relocation ardh kumbh 2027 sarai village municipal corporation proposal हरिद्वार अर्द्धकुंभ 2027: शहर में नहीं बिकेगा मीट, सराय गांव में शिफ्ट होंगी सभी दुकानें, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

हरिद्वार अर्द्धकुंभ 2027: शहर में नहीं बिकेगा मीट, सराय गांव में शिफ्ट होंगी सभी दुकानें

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार में अगले साल होने वाले अर्द्धकुंभ से पहले हरिद्वार के शहरी क्षेत्र से कच्चे मांस की सभी दुकानों को हटाकर शहर से बाहर सराय गांव में शिफ्ट कर दिया जाएगा। हरिद्वार की मेयर ने बताया कि इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

Fri, 3 April 2026 08:09 AMPraveen Sharma हरिद्वार, भाषा
share
हरिद्वार अर्द्धकुंभ 2027: शहर में नहीं बिकेगा मीट, सराय गांव में शिफ्ट होंगी सभी दुकानें

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार में अगले साल होने वाले अर्द्धकुंभ से पहले हरिद्वार के शहरी क्षेत्र से कच्चे मांस की सभी दुकानों को हटाकर शहर से बाहर सराय गांव में शिफ्ट कर दिया जाएगा। हरिद्वार की मेयर किरण जैसल ने बताया कि इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जो 6 अप्रैल को होने वाली हरिद्वार नगर निगम की बैठक में पेश किया जाएगा।

हरिद्वार नगर पालिका उपनियम के अनुसार, गंगा के मुख्य स्नान घाट हरकी पौड़ी के 5 किलोमीटर के दायरे में पहले से ही मांस-मदिरा और अंडों की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में यूपी से क्यों महंगी मिल रही घरेलू बिजली? असली वजह आई सामने

6 अप्रैल को होगी निगम बोर्ड की बैठक

जैसल ने कहा कि हरिद्वार के शहरी क्षेत्रों में स्थित कच्चे मांस की सभी दुकानों को जल्द ही स्थायी रूप से सराय गांव में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर निगम बोर्ड की 6 अप्रैल को होने वाली बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।

20 दुकानों के पास ही मांस की बिक्री के लाइसेंस

मेयर ने कहा कि नगर निगम ने केवल 20 दुकानों को मांस की बिक्री के लिए लाइसेंस दिए हैं लेकिन वर्तमान में अवैध रूप से इससे कहीं अधिक ऐसी दुकानें चल रही हैं। इसकी वजह से शहर में गंदगी तो फैलती ही है बल्कि आवारा कुत्तों की समस्या भी बढ़ती जा रही है। बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद अवैध रूप से संचालित दुकानों का चालान काटा जाएगा तथा सभी दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक चलाई जाए नमो भारत ट्रेन; धामी का PM मोदी से अनुरोध

हिंदूवादी संगठन कर चुके हैं धरना-प्रदर्शन

मेयर जैसल ने यह भी कहा कि बोर्ड की बैठक में होटल और ढाबों में पके हुए मांस को परोसे जाने के विषय पर भी चर्चा की जाएगी। ज्वालापुर, जगजीतपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में खुले में मांस की दुकानें चल रही हैं जिन्हें हटाने को लेकर कई बार हिंदूवादी संगठन धरना-प्रदर्शन और आंदोलन कर चुके हैं।

मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने किया स्वागत

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने नगर निगम के इस प्रस्ताव का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अर्द्धकुंभ के मौके पर हरिद्वार में करोड़ों श्रद्धालु आएंगे और ऐसे में मांस-मदिरा की दुकानों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं इसलिए ऐसी सभी दुकानों को शहरी क्षेत्र से बाहर किया जाना आवश्यक है।

राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि कुंभ मेले में किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हो, इसके लिए सभी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे, जिसमें मांस की दुकानों को शहरी क्षेत्रों से बाहर किया जाना भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, हर बोतल के लिए इतने चुकाने होंगे; जानें नए रेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।