Haridwar Khatu Shyam Temple Priest Murdered Miscreants Crush Head to Death हरिद्वार में खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की हत्या, बदमाशों ने सिर कुचलकर जान ली, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

हरिद्वार में खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की हत्या, बदमाशों ने सिर कुचलकर जान ली

हरिद्वार के लक्सर में खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने चोरी का विरोध करने पर पुजारी का सिर कुचलकर जान ले ली। लोगों ने मंदिर में पुजारी का शव लहुलूहान हालत में पाया। घटना के बाद इलाके में सनसनी।

Mon, 13 April 2026 07:26 AMGaurav Kala हरिद्वार
share
हरिद्वार में खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की हत्या, बदमाशों ने सिर कुचलकर जान ली

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी। आशंका है कि मंदिर में चोरी के दौरान बदमाशों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर स्वामी संजय सैनी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को पुजारी का शव लहुलूहान हालत में मिला।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र में भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के गांव भोगपुर के पास खाटू श्याम जी का मंदिर है। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के गोधना गांव निवासी राजवीर (65) पिछले दो माह से मंदिर में रहकर देखभाल और पूजा-पाठ कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे ग्रामीण को परिसर में पुजारी लहूलुहान हालत में पड़े मिले। सूचना पर सीओ देवेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, भिक्कमपुर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि राजवीर की मौत हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:62 गांवों के लिए अच्छी खबर, पूर्वांचल से हरिद्वार तक जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे

पुजारी के सिर पर वार कर हत्या की

सीओ ने बताया कि आशंका है कि शनिवार रात, एक या कुछ बदमाश चोरी की मंशा से मंदिर में घुसे होंगे। इस दौरान पुजारी के विरोध करने पर बदमाशों ने किसी भारी वस्तु से उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी होगी और फरार हो गए। सीओ ने बताया कि मंदिर स्वामी संजय सैनी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाल विवाह की शिकार 14 साल की बिटिया गर्भवती, हालात गंभीर; पति पर पॉक्सो में FIR

हत्या से इलाके में सनसनी

भोगपुर गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी राजवीर की हत्या से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार राजवीर बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव के थे, जो हर किसी से हंसकर बात करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरकी पैड़ी पर 'घर वापसी' के बाद उबाल; टोपी में क्षेत्र में प्रवेश करने पर बवाल

दो साल से मंदिर की सेवा कर रहे थे राजवीर

पिछले दो साल से मंदिर की सेवा कर रहे राजवीर ने अपनी विनम्रता से लोगों का दिल जीत लिया था। उनकी हत्या से गांव में सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह स्वयं मौके पर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया था। टीम ने मौके से कई साक्ष्य एकत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर स्वामी संजय सैनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।