Protest Against NEET Paper Leak Congress Demands Transparency and Action कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, Haldwani Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

कालाढूंगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक के खिलाफ भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य अरनव कम्बोज ने कहा कि इससे लाखों छात्रों का भरोसा टूटा है। पूर्व चेयरमैन दीप चंद्र सती ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Thu, 14 May 2026 07:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share
कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

कालाढूंगी। नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालाढूंगी में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य अरनव कम्बोज ने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं ने देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है। वहीं पूर्व चेयरमैन दीप चंद्र सती ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग भी उठाई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

यहां वकील अहमद, पीयूष बिष्ट, रोहित बुधलाकोटी, कमल अधिकारी, सलमान वारसी, सरताज फारूकी, विक्रम सामंत, रंजीत कौर शामिल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक मामले में पौड़ी में एनएसयूआई और कांग्रेस का प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।