Bageshwar Congress Protests NEET Paper Leak Demands Judicial Inquiry नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, Bageshwar Hindi News - Hindustan
More

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि पेपर लीक की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाना आवश्यक है।

Thu, 14 May 2026 05:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

बागेश्वर, संवाददाता। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बागेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी का आक्रोश गुरुवार को सड़कों पर देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व हुए प्रदर्शन में उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन मेहनत और आर्थिक परेशानियों के बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में भर्ती परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे युवाओं का विश्वास व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं के सामने पहले ही सीमित अवसर हैं और ऐसे मामलों से उनमें निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर युवाओं के हित में सख्त कदम उठाने की मांग भी की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, लोकमणि पाठक, गोकुल परिहार, सुरेश खेतवाल,ललित गोस्वामी, विनोद पाठक, गौरव आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक मामले में पौड़ी में एनएसयूआई और कांग्रेस का प्रदर्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में एनएसयूआई ने झाल मुड़ी बेचकर जताया विरोध

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।