Haldwani Women s College Launches Signature Campaign for Women s Empowerment नारी शक्ति वंदन अभियान का आगाज़, Haldwani Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अभियान का आगाज़

हल्द्वानी महिला महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में महिला प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने भाग लिया और अभियान को जनांदोलन बनाने का संकल्प लिया।

Thu, 16 April 2026 05:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share
नारी शक्ति वंदन अभियान का आगाज़

हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में गुरुवार को प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत वृहद हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ। प्रो. शर्मा ने प्रथम हस्ताक्षर कर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने इस मुहिम को जनांदोलन बनाने का आह्वान करते हुए आगामी नुक्कड़ नाटक और रैलियों की कार्ययोजना साझा की। राजनीति शास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. बीना जोशी ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण को नई ऊंचाई देगा। कार्यक्रम में समस्त महिला प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने सामूहिक हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज की और अभियान को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानव श्रृंखला बना नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति पदयात्रा निकालकर किया जागरूक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पद यात्रा कर दी नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।