उत्तराखंड में शराब पिलाकर 9वीं की छात्रा से कार में गैंगरेप, बदहवाश हालत में मिली
हल्द्वानी में कक्षा नौं में पढ़ने वाली छात्रा से कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी पहले छात्रा को बहलाकर अपने साथ ले गए। शराब पिलाई और फिर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता कार में बेहोशी की हालत में मिली।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में नौंवी की छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने छात्रा को पहले शराब पिलाई फिर कार में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जब छात्रा देर रात तक घर नहीं लौटी तो घरवालों ने पुलिस में शिकायत की। ढूंढ-खोज करने पर छात्रा बेहोशी की हालत में कार में मिली। आरोपी भी कार में ही सवार थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी दो टैक्सी चालकों को गिरफ्तार कर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपी मूलरूप से अल्मोड़ा के दन्या थाना क्षेत्र के नौगांव के रहने वाले हैं।
घटना के बारे में
पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नौवीं की छात्रा दुकान से सामान लाने घर से निकली थी। तभी पड़ोस में किराये पर रहने वाले टैक्सी चालक 20 वर्षीय मोहित व 24 वर्षीय प्रदीप मिले और छात्रा को घुमाने के बहाने कार में बिठाकर अपने साथ ले गए।
पहले शराब पिलाई फिर गैंगरेप
आरोप है कि दोनों टैक्सी चालक छात्रा को हैड़ाखान रोड पर ले गए और वहां शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात साढ़े दस बजे तक छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। पुलिस के साथ मिलकर खोजबीन की गई तो छात्रा हैड़ाखान मार्ग पर कार में बेहोशी की हालत में मिली। दोनों आरोपी भी कार में ही थे। पुलिस ने दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना में प्रयुक्त आरोपियों की कार को भी सीज कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन