गाजियाबाद में 13 साल की बच्ची से डिजिटल रेप, पुलिस ने दबोचा आरोपी
गाजियाबाद के वेव सिटी थानाक्षेत्र में रिश्तेदार द्वारा 13 साल की नाबालिग के साथ डिजिटल रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गाजियाबाद के वेव सिटी थानाक्षेत्र में रिश्तेदार द्वारा 13 साल की नाबालिग के साथ डिजिटल रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डासना के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया। उनकी बहन के दामाद का बेटा सादिक हापुड़ के पिपलैडा गांव में रहता है। रिश्तेदारी के चलते सादिक ने जान-पहचान बढ़ाकर उनकी 13 वर्षीय बेटी को अपने झांसे में ले लिया।
आरोप है कि सादिक ने पहले दोस्ती की और भरोसा जीतकर उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। कुछ समय तक सादिक का व्यवहार सामान्य रहा, लेकिन बाद में उसने नाबालिग बेटी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि सादिक ने फोन और मैसेज के माध्यम से अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया, जिससे उनकी बेटी तनाव में आ गई। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रेमिका पर हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
वहीं दूसरी ओर वसुंधरा निवासी युवक की मौत के मामले में आत्महत्या के उकसाने का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि प्रेमिका युवक को दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। इंदिरापुरम पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वसुंधरा निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में याचिका डाली थी। बताया गया कि उनके छोटे भाई का अलीगढ़ निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवती उसे शादी का झांसा देकर गहने और कपड़े खरीदवाती थी। इसके बाद भी वह रुपये की मांग कर रही थी। रुपये न देने पर युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उनके भाई को दुष्कर्म के केस में फंसाने और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। इसके चलते उनका भाई तनाव में था। आठ अक्तूबर 2025 को उनके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की और थाने के चक्कर कटवाती रही। इसीलिए कोर्ट में याचिका डालनी पड़ी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।




साइन इन