Girl Found Distressed in Bijnor After Leaving With Sohail 8 Months Ago Alleges Conversion Rape and Hostage लव, धर्मांतरण और 8 महीने कैद; सोहेल संग निकली उत्तराखंड की युवती बिजनौर में बदहवाश मिली, आपबीती, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

लव, धर्मांतरण और 8 महीने कैद; सोहेल संग निकली उत्तराखंड की युवती बिजनौर में बदहवाश मिली, आपबीती

आठ महीने पहले सोहेल से संग निकली उत्तराखंड की युवती बिजनौर के एक बंद कमरे से बदहवाश हालात में मिली। उसने पुलिस को बताया कि धर्मांतरण का प्रयास हुआ। 8 महीने बंद कमरे की कैद और रेप-शारिरिक शोषण चलता रहा।

Mon, 16 Feb 2026 11:26 AMGaurav Kala हल्द्वानी
share
लव, धर्मांतरण और 8 महीने कैद; सोहेल संग निकली उत्तराखंड की युवती बिजनौर में बदहवाश मिली, आपबीती

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में खैरना गरमपानी क्षेत्र से लापता 19 साल की युवती को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बरामद कर लिया है। आरोपी सोहेल विशेष समुदाय का है। उसे दिल्ली-बिजनौर के बीच से गिरफ्तार किया गया। युवती की ओर से दिए गए बयान में उसने कहा है कि आरोपी युवक उसे शादी का वादा कर अपने साथ लेकर गया था। बिजनौर में युवक के घर वालों ने इसपर आपत्ति जताई। जिसके बाद युवक उसके साथ बिजनौर में ही किराए के कमरे में रहने लगा। बयान के आधार पुलिस आरोपी युवक पर दुष्कर्म, बंधक बनाने और शारीरिक शोषण करने संबंधी धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में युवती ने कई राज खोले हैं।

बीते शनिवार को खैरना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपकर उसकी बेटी के लापता होने की जानकारी दी थी। आरोप लगाया था कि बाजार क्षेत्र में ही बारबर की दुकान में काम करने वाला विशेष समुदाय का एक युवक उसकी बेटी को अपने साथ बिजनौर ले गया है। तहरीर में बताया गया था कि उसकी बेटी घर वापस आना चाह रही है, लेकिन आरोपी युवक उसे वापस नहीं आने दे रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दवा से शुरू प्रेम कहानी का दारू पर अंत; शुभम-लक्ष्मी की दर्दनाक दास्तान
ये भी पढ़ें:जमशेदपुर में रची विक्रम हत्याकांड की साजिश, इसी गिरोह ने डॉन अखिलेश को भी मारा
ये भी पढ़ें:वारदात को अंजाम देकर आसानी से भागे बदमाश, सॉफ्ट टारगेट बना देहरादून

धर्मपरिवर्तन का आरोप

परिजनों ने युवक पर युवती पर जबरन धर्म परिर्वतन करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर बीएनएस की धारा 140 (3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर दो टीमें बिजनौर और दिल्ली रवाना कर दी थी। भवाली कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि आरोपी युवक सोहेल के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और शारीरिक शोषण के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। कोतवाल को कार्रवाई को कहा है।

तीन नहीं आठ माह से लापता थी युवती

युवती के बयान से ये भी खुलासा हुआ है, कि वो करीब आठ माह पूर्व युवक के साथ घर से चली गई थी। जबकि, बीते शनिवार को परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में युवती के तीन महीने से घर से लापता होने की बात कही गई थी। इससे सवाल ये उठता है कि आखिर परिवार ने आठ महीने तक युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट क्यों नहीं लिखाई।

पुलिस टीम सम्मानित

आरोपी को गिरफ्तार करने और युवती को बरामद करने पर पुलिस टीम को भाजपा महिला मोर्चा की निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों का सत्यापन के अलावा इन लोगों का रिकॉर्ड भी देखना जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।