FIR against Swami Rasik Maharaj Over Fake Photo with Vice President Says Conspiracy Against Me उपराष्ट्रपति की फर्जी फोटो में स्वामी रसिक महाराज पर केस, अब बोले- मेरे साथ साजिश हुई, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उपराष्ट्रपति की फर्जी फोटो में स्वामी रसिक महाराज पर केस, अब बोले- मेरे साथ साजिश हुई

उपराष्ट्रपति के साथ फर्जी एआई तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज पर मुकदमा हुआ है। मामले में उनकी तरफ से भी बयान आया है।

Sun, 26 April 2026 07:27 AMGaurav Kala देहरादून
share
उपराष्ट्रपति की फर्जी फोटो में स्वामी रसिक महाराज पर केस, अब बोले- मेरे साथ साजिश हुई

सोशल मीडिया पर उपराष्ट्रपति के साथ एआई से बनी फर्जी तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल को एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए थे। आरोप है कि समारोह में मौजूद न होने के बावजूद स्वामी रसिक महाराज ने सोशल मीडिया पर उपराष्ट्रपति के साथ अपनी एआई बनी तस्वीरें पोस्ट कीं। एम्स चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह पंवार ने इस संबंध में रसिक महाराज पर केस दर्ज कराया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में तपिश से झुलसे मैदान, पहाड़ों में बारिश से राहत; कब से बदलेगा मौसम?

स्वामी रसिक महाराज का क्या कहना

तहरीर में आरोप है कि रसिक महाराज ने खुद को ऊंची पहुंचा वाला दिखाने के लिए फर्जी फोटो के जरिये लोगों को भ्रमित किया। उधर, स्वामी रसिक महाराज ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों मेरी छवि को धूमिल करने प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि जांच में सामने आया कि एआई के जरिए फोटो में छेड़छाड़ कर उपराष्ट्रपति के साथ रसिक महाराज की उपस्थिति दिखाई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं; 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सीएम ने लगाया फोन

एम्स के दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे उपराष्ट्रपति

ऋषिकेश स्थित एम्स में 23 अप्रैल को आयोजित छठा दीक्षांत समारोह भव्य और औपचारिक माहौल में संपन्न हुआ, जहां कुल 386 छात्र-छात्राओं को उनकी डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता दिखाने वाले 17 मेधावी छात्रों को 23 पदकों से सम्मानित किया गया, जिनमें 13 स्वर्ण पदक भी शामिल रहे। कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके अलावा राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और कई सांसद व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड:12वीं पास होने पर 51000, शेफ बनने के लिए स्कॉलरशिप, क्या है ये योजनाएं

इस दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग, एमडी-एमएस, एमएससी, एमपीएच, डीएम-एमसीएच और पीएचडी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों को उपाधियां दी गईं। साथ ही कई विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस, अप्रिसिएशन और ऑनर देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के शीर्ष अधिकारी, जिनमें अध्यक्ष प्रो. राजबहादुर और निदेशक प्रो. मीनू सिंह भी शामिल थे, इस अवसर पर उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।