uttarakhand daughters to make global mark government scholarship for chef studies उत्तराखंड में बेटियों के लिए ये 2 योजनाएं हैं खास, 12वीं पास होने पर 51000 रुपये, शेफ बनने के लिए स्कॉलरशिप, Career Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में बेटियों के लिए ये 2 योजनाएं हैं खास, 12वीं पास होने पर 51000 रुपये, शेफ बनने के लिए स्कॉलरशिप

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार कक्षा 12वीं में एक बेटी ने प्रदेश टॉप किया हैं। जी हां, यूके बोर्ड के 12वीं में गीतिका पंत ने 500 में से 490 अंक यानी 98.00% प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है

Sat, 25 April 2026 02:14 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
उत्तराखंड में बेटियों के लिए ये 2 योजनाएं हैं खास, 12वीं पास होने पर 51000 रुपये, शेफ बनने के लिए स्कॉलरशिप

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार कक्षा 12वीं में एक बेटी ने प्रदेश टॉप किया हैं। जी हां, यूके बोर्ड के 12वीं में गीतिका पंत ने 500 में से 490 अंक यानी 98.00% प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। वैसे उत्तराखंड सरकार छात्राओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आगे की पढ़ाई के लिए कई योजनाएं चलाती है। ऐसे ही प्रदेश की बेटियों के लिए उत्तराखंड सरकार 2 खास योजनाएं चला रही है। एक योजना के तहत 12वीं पास बेटियों को मिलते हैं 51000 रुपये और दूसरी योजना के तहत छात्राओं को शेफ बनने के लिए स्कॉलरशिफ दी जाएगी। चलिए दोनों योजनाओं के बारे में जानते हैं।

शेफ की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप

दरअसल, उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य की बेटियों को अब शेफ की पढ़ाई यानी होटल मैनेजमेंट के लिए स्कॉलरशिप और फेलोशिप दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा पिछले कुछ महीने पहले की थी। इस दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि बेटियों को होटल मैनेजमेंट, कुकरी आर्ट्स और शेफ से जुड़ी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे इस क्षेत्र में प्रोफेशनल प्रशिक्षण लेकर देश-विदेश में अपनी पहचान बना सकें। इसके लिए पर्यटन विभाग और कौशल विकास विभाग के साथ मिलकर जल्द ही एक कार्य योजना (एक्शन प्लान) तैयार की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी, यहां करें चेक, देखें टॉपर लिस्ट

योजना में क्या होगा खास

- इस योजना के तहत छात्राओं को सिर्फ खाना बनाना ही नहीं सिखाया जाएगा, बल्कि टूरिज्म, होटल मैनेजमेंट और अन्य स्किल्स की भी ट्रेनिंग दी जाएगी।

- जो छात्राएं योग्य होंगी, उन्हें विदेश में ट्रेनिंग और सीखने का मौका (एक्सपोजर) भी मिलेगा, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने लायक बन सकें।

- इससे लड़कियां सिर्फ नौकरी पाने तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि बड़ी होटल इंडस्ट्री या इंटरनेशनल लेवल पर करियर बना सकेंगी।

- इसका फायदा राज्य को भी होगा, क्योंकि इससे उत्तराखंड का पर्यटन और होटल उद्योग मजबूत होगा और अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल ने किया टॉप, यहां देखें टॉपरों की लिस्ट

हुनर के बल पर मिलेगा रोजगार

बताते चलें कि सरकार स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और उद्यमिता को बढ़ावा दे रही है, ताकि युवा अपने हुनर के बल पर स्वरोजगार शुरू कर सकें। राज्य सरकार युवाओं और बेटियों के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग देगी और इस योजना के जरिए उत्तराखंड को कौशल, पर्यटन और फूड इंडस्ट्री के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गीतिका पंत बनीं उत्तराखंड 12वीं की टॉपर, 98% अंकों के साथ गाड़ा सफलता का झंडा

12वीं पास बेटियों को मिलते हैं 51000 रुपये

इसके अलावा उत्तराखंड सरकार में बेटियों के लिए एक और स्कीम चलाई जा रही है, जिसका नाम नंदा गौरा योजना है। इसे योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक उत्तराखंड सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना के तहत 12वीं पास होते ही बच्ची के खाते में सरकार के द्वारा 51000 रुपये की राशि दी जाती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।