Ex Muslim Yatra row in haridwar shri ganga sabha warns to fir accuse some people enter with islamic cap इस्लाम छोड़ सनातन की राह पकड़ी; हरिद्वार में एक्स मुस्लिम यात्रा पर बवाल की असली वजह जानिए, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

इस्लाम छोड़ सनातन की राह पकड़ी; हरिद्वार में एक्स मुस्लिम यात्रा पर बवाल की असली वजह जानिए

Ex Muslim Yatra row: हरिद्वार में एक्स मुस्लिम यात्रा का विरोध शुरू हो गया है। श्री गंगा सभा ने आरोप लगाया कि झूठी परमिशन लेकर मुस्लिमों को हरकी पैड़ी क्षेत्र में घुमाया गया। कई लोगों ने गोल टोपी पहनी थी।

Mon, 13 April 2026 08:49 AMGaurav Kala हरिद्वार
share
इस्लाम छोड़ सनातन की राह पकड़ी; हरिद्वार में एक्स मुस्लिम यात्रा पर बवाल की असली वजह जानिए

Ex Muslim Yatra row: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से शुरू हुई पूर्व मुस्लिम सद्भावना पदयात्रा हरिद्वार की हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड पर समाप्त हुई। इसमें शामिल दर्जनों लोगों ने मां गंगा को प्रणाम किया। पदयात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। हालांकि इस दौरान श्री गंगा सभा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मुकदमे की चेतावनी दी। आरोप लगाया कि हरकी पैड़ी में गोल टोपी पहननकर पहुंचे थे।

हरकी पैड़ी पर यात्रा में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों के पहुंचने का विरोध शुरू हो गया है। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम और तीर्थ उज्जवल पंडित ने आरोप लगाया कि झूठी परमिशन लेकर नियमों के विपरीत मुस्लिमों को हरकी पैड़ी क्षेत्र में घुमाया गया। उन्होंने ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरकी पैड़ी पर 'घर वापसी' के बाद उबाल; टोपी में क्षेत्र में प्रवेश करने पर बवाल

दावा- इस्लाम से सनातन की राह पर निकले

दूसरी ओर यात्रा में शामिल इमरोज आलम और अन्य लोगों का कहना है कि उन्होंने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म स्वीकार कर लिया है। वे अपनी ‘घर वापसी’ के बाद हर की पैड़ी पर गंगा पूजन करना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां-बाप ने दूसरी शादी की,14 की उम्र में प्रसव का दर्द; रुला देगी बिटिया की कहानी

यात्रा का उद्देश्य यह है कि सनातन धर्म में आने के बाद उन पर कोई आंच न आए और न उन्हें प्रताड़ित किया जाए। पदयात्रा में संत रामविशाल दास महाराज समेत हिंदू संगठनों से जुड़े लोग और साधु-संत भी शामिल हुए। पदयात्रा 11 अप्रैल को बिजनौर गंगा बैराज से शुरू हुई थी। यह रविवार को हरकी पैड़ी पहुंची। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही विरोध शुरू हो गया।

श्री गंगा सभा ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि यात्रा में केवल इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने वाले शामिल है। इस पर उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया लेकिन वीडियो में हरकी पैड़ी पर कई लोग मुस्लिम टोपी लगाए दिख रहे हैं। इससे उन्हें आघात लगा है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में बायलॉज के अनुसार मुस्लिम प्रवेश नहीं कर सकते। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाल विवाह की शिकार 14 साल की बिटिया गर्भवती, हालात गंभीर; पति पर पॉक्सो में FIR

हरकी पैड़ी में गोल टोपी पहनने का आरोप

उन्होंने रामविशाल दास महाराज को कांग्रेस का नेता बताते हुए उन पर सनातन को कलंकित करने का आरोप लगाया। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने कहा कि झूठ बोलकर एक संत ने प्रशासन और श्री गंगा सभा को भ्रमित किया। हरकी पैड़ी पर पहुंचे कई लोग मुस्लिम टोपी पहने हुए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।