Earthquake Jolts Shake Uttarakhand Bageshwar Tremors Felt up to Haridwar and Rishikesh सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिला उत्तराखंड का बागेश्वर, हरिद्वार-ऋषिकेश तक असर, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिला उत्तराखंड का बागेश्वर, हरिद्वार-ऋषिकेश तक असर

उत्तराखंड के बागेश्वर में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप का असर हरिद्वार और ऋषिकेश तक महसूस हुआ। तीव्रता 3.5 मापी गई है।

Tue, 13 Jan 2026 08:40 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिला उत्तराखंड का बागेश्वर, हरिद्वार-ऋषिकेश तक असर

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह धरती हिली। बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस हुए। सवेरे-सवेरे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत आ गई। ऑफ्टर शॉक के डर से कई लोग अपने घरों में जाने से कतराते दिखे। भूकंप का असर हरिद्वार से ऋषिकेश तक देखा गया। हालांकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में रहा और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इन 6 जिलों में बनेंगी भूकंपीय वेधशाला, 14 जिलों में भूकंप का खतरा
ये भी पढ़ें:सुबह-सुबह आया भूकंप, भारत के इन राज्यों में हिली धरती; कितनी रही तीव्रता?

सुबह के समय आए भूकंप के झटकों से कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि भूकंप से जनपद में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कम तीव्रता के भूकंप सामान्य हैं, लेकिन भूकंप संभावित क्षेत्र होने के कारण लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।