Assam Northeast earthquake tremors felt measuring 5.1 on the Richter scale सुबह-सुबह आया भूकंप, असम सहित कई राज्यों में जोरदार झटकों से हिली धरती; कितनी रही तीव्रता?, India News in Hindi - Hindustan
More

सुबह-सुबह आया भूकंप, असम सहित कई राज्यों में जोरदार झटकों से हिली धरती; कितनी रही तीव्रता?

असम का केंद्र असम के मोरीगांव जिले के पास था। कई दूसरे राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

Mon, 5 Jan 2026 07:34 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
सुबह-सुबह आया भूकंप, असम सहित कई राज्यों में जोरदार झटकों से हिली धरती; कितनी रही तीव्रता?

Assam Earthquake: पूर्वोत्तर भारत में असम और नॉर्थ-ईस्ट के दूसरे हिस्सों में सुबह-सुबह भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक सुबह 4:17 बजे आए भूकंप का केंद्र असम के मोरीगांव जिले के पास रिकॉर्ड किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोरीगांव और असम के आस-पास के जिलों सहित सेंट्रल असम के कई हिस्सों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। इससे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और सुबह सुबह घने कोहरे के बीच अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अब तक जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6.5 तीव्रता वाले भूकंप से हिल उठा मेक्सिको, राष्ट्रपति ने छोड़ी प्रेस कांफ्रेस
ये भी पढ़ें:2026 में एलियन हमला, भयंकर भूकंप और तीसरा विश्व युद्ध? वेंगा की भविष्यवाणियां

NCS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि भूकंप का केंद्र सतह से करीब 50 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। गौरतलब है कि असम सहित पूरा पूर्वोत्तर भारत देश के सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में स्थित है। सोमवार सुबह आए भूकंप का केंद्र कोपिली फॉल्ट लाइन के पास बताया गया है, जहां पहले भी कई भूकंप आ चुके हैं।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।