Delhi Woman Raped in Haridwar on Promise of Talisman Police Probe दिल्ली से हरिद्वार लाकर महिला से दरिंदगी, ताबीज का झांसा देकर पहले शराब पिलाई फिर रेप, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली से हरिद्वार लाकर महिला से दरिंदगी, ताबीज का झांसा देकर पहले शराब पिलाई फिर रेप

दिल्ली से हरिद्वार लाकर महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, ताबीज का झांसा देकर आरोपी उसे उत्तराखंड लाया था। शराब पिलाई और फिर रेप किया।

Sun, 4 Jan 2026 09:09 AMGaurav Kala हरिद्वार
share
दिल्ली से हरिद्वार लाकर महिला से दरिंदगी, ताबीज का झांसा देकर पहले शराब पिलाई फिर रेप

ताबीज दिलाकर बीमारी दूर करने का झांसा देकर दिल्ली निवासी एक युवक द्वारा महिला को हरिद्वार लाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दिल्ली में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली में भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले किसी व्यक्ति ने उसे यह कहकर डरा दिया था कि उस पर “साया” है, जिसकी वजह से वह लंबे समय से बीमार चल रही है। इसी दौरान सोनू सिंह नामक युवक, जो उसके घर आता-जाता था, ने भरोसा दिलाया कि हरिद्वार में विशेष ताबीज बनवाने से उसकी परेशानी दूर हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेप के दो मामलों में सौतेला पिता और सगा चाचा बरी, कोर्ट में पीड़िता मुकरी
ये भी पढ़ें:पुलिस ने रची रेप की कहानी, पीड़िता से कोरे कागज पर साइन; गाजी अब्बास था निशाना
ये भी पढ़ें:9वीं की छात्रा से रेप-अपहरण में दो साल से वांटेड था आरिफ, मोहाली से दबोचा

पीड़िता के साथ बुआ की बेटी भी थी

पीड़िता के मुताबिक 28 नवंबर को सोनू सिंह उसे हरिद्वार ले आया। इस दौरान उसकी बुआ की बेटी और सोनू का एक दोस्त सन्नी भी साथ था। आरोप है कि हरिद्वार पहुंचने के बाद सोनू महिला को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपनी बहन के घर ले गया। वहां उसने महिला को शराब पिलाई और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी लगातार उस पर अपने पति को छोड़ने का दबाव बना रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है।

उधर, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दिल्ली में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।