9वीं की छात्रा से रेप-अपहरण में दो साल से वांटेड था आरिफ, देहरादून पुलिस ने मोहाली से दबोचा
दो साल पहले नौवीं की छात्रा से रेप और अपहरण में आरिफ वांटेड चल रहा था। देहरादून पुलिस ने उसे मोहाली से दबोचा है। वह पहचान छिपाकर कबाड़ी की दुकान में काम कर रहा था।

देहरादून में नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म में फरार चल रहे ₹25 हजार रुपये के इनामी को एसटीएफ ने पंजाब के मोहाली से धर दबोचा। आरोपी पिछले दो साल से फरार था। वह मोहाली में कबाड़ के गोदाम में काम कर रहा था।
एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह मामला हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। वर्ष 2024 में आरिफ पुत्र कल्लू निवासी बटोली, कानपुर देहात के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आरिफ रानीपुर क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाता था। उसने स्कूल जाने वाली नौंवी क्लास की एक नाबालिग बच्ची को अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह फरार था। फरार इनामी की गिरफ्तारी को एसटीएफ से टीम बनाई गई।
जांच के दौरान पता चला कि आरिफ पंजाब में किसी कबाड़ के गोदाम में काम कर रहा है। इंस्पेक्टर यादविंदर बाजवा के साथ पहुंची टीम ने सप्ताह तक मोहाली में डेरा डाले रखा। एसटीएफ टीम ने रविवार को आरिफ को बलौंगी, मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन