delhi dehradun expressway inauguration today by pm modi toll rates route map update दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आज से दौड़ेंगे वाहन, PM करेंगे लोकार्पण; जानें कितना लगेगा टोल टैक्स, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आज से दौड़ेंगे वाहन, PM करेंगे लोकार्पण; जानें कितना लगेगा टोल टैक्स

Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर अब पहले से कहीं अधिक तेज और आरामदायक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। 213 किलोमीटर लंबा यह 6-लेन एक्सप्रेसवे यात्रा समय को काफी कम कर देगा। दिल्ली से बागपत तक यात्रियों को कोई टोल नहीं देना होगा।

Tue, 14 April 2026 06:08 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आज से दौड़ेंगे वाहन, PM करेंगे लोकार्पण; जानें कितना लगेगा टोल टैक्स

Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए इंतजार मंगलवार को खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में इसका लोकार्पण करेंगे। यहां दिल्ली में गांधी नगर के पास महावीर स्वामी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल होंगी। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसे बनाया है। 213 किलोमीटर के छह लेन के इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह खुलने के बाद दिल्ली से देहरादून तक का सफर कुछ ही घंटों में पूरा हो जाएगा।

काठा से लगेगा शुल्क

दिल्ली से बागपत के खेकड़ा के बीच एक्सप्रेसवे का उपयोग करते हैं तो कोई टोल नहीं देना होगा। ऐसे में लोग इसके रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल तक बिना टोल शुल्क दिए पहुंच सकते हैं। खेकड़ा से आगे जो वाहन एक्सप्रेसवे पर सफर जारी रखेंगे उनके लिए काठा टोल पार करते ही अक्षरधाम मंदिर एनएच-नौ से टोल लगना शुरू हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 200 रुपये तक घट सकता है बसों का किराया

जाम से राहत मिलेगी

पुश्ता रोड को पीडब्ल्यूडी से लेकर एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे में तब्दील किया है। यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-9 से शुरू होकर शकरपुर ललिता पार्क, रमेश पार्क, गीता कॉलोनी, गांधी नगर, शास्त्री पार्क, न्यू उस्मानपुर, गढ़ी मेंढू, खजूरी चौक, आरएएफ कैंप, लोनी बॉर्डर होते हुए देहरादून जा रहा है। गीता कॉलोनी से राजधानी की सीमा में इसका आगे का सारा हिस्सा एलिवेटेड है। पुश्ता रोड के वक्त लोनी की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव अधिक होने से इस पर भारी जाम रहता था। इससे सटे इलाकों के लोगों को जाम के कारण आने-जाने में समस्या होती थी। अब लोग सर्विस रोड का उपयोग कर बिना जाम से जूझे आ-जा सकेंगे। लोनी या उससे आगे जाने वाले एलिवेटेड से निकल जाएंगे।

कारों के लिए टोल की दरें

● दिल्ली से काठा (बागपत) 235 रुपये, एक ही दिन में वापस लौटने पर 350 रुपये देने होंगे

● दिल्ली से रसूलपुर (सहारनपुर) 420 रुपये, एक ही दिन में लौटने पर 630 रुपये देने होंगे

● दिल्ली से सैयद माजरा (सहारनपुर) 530 रुपये, एक ही दिन में वापस लौटने पर 790 रुपये देने होंगे

● दिल्ली से देहरादून 675 रुपये, एक ही दिन में वापस लौटने पर 1010 रुपये देने होंगे

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड सेक्शन पर बाइक चलाई तो कटेगा मोटा चालान

तीन बड़ी बातें

1. राजाजी नेशनल पार्क के पास जानवरों की सुरक्षा के लिए विशेष अंडरपास-एलिवेटेड रोड बनेगी, ताकि वन्यजीवों को परेशानी न हो।

2. हरिद्वार के लिए एक विशेष ‘स्पर’ (लिंक रोड) के माध्यम से कनेक्टिविटी देगा, जिससे तीर्थ यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

3. आर्थिक गलियारा: इसके आसपास नए इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

यहां से गुजरेगा

दिल्ली - 14. 75 किलोमीटर (6.910 किलोमीटर एलिवेटेड)

उत्तर प्रदेश - 190.30 किलोमीटर (13.42 किलोमीटर एलिवेटेड)

उत्तराखंड - 7.845 किलोमीटर (5.8 किलोमीटर एलिवेटेड)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून हाईवे से जुड़ेगा UER-2, ट्रॉनिका सिटी तक विस्तार को सर्वे शुरू
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।