Delhi Dehradun Expressway Inauguration PM Modi Rally Traffic Divert in Dehradun on 14 April दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद PM मोदी की जनसभा, ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद PM मोदी की जनसभा, ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

Delhi-Dehradun Expressway: पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल क दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी की देहरादून में जनसभा है। इस वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

Wed, 8 April 2026 08:47 AMGaurav Kala देहरादून
share
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद PM मोदी की जनसभा, ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। मोदी नए एक्सप्रेस वे लोकार्पण के बाद दून में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के दौरे के लिए राजधानी दून में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे गणेशपुर (यूपी) जाएंगे। गणेशपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री नए एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे और उसे हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नए एक्सप्रेस-वे से होते हुए मोहंड मार्ग से सड़क के रास्ते देहरादून में गढ़ी स्थित महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेंगे। यह करीब 25 किलोमीटर का रूट होगा। सड़क मार्ग से यहां पहुंचने के बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

सड़क मार्ग से जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से दून पहुंचने और जनसभा को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मद्देनजर बीडीएस और डॉग स्क्वायड सुबह शाम सभा स्थल पर पहुंचकर वहां निगरानी कर रहे हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि जनसभा स्थल की सुरक्षा और रूट प्लान को लेकर पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद इन सभी तैयारियों की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 से खुलेगा दिल्ली-देहरादून हाईवे, गाजियाबाद के पास होंगे एंट्री के 2 विकल्प

शहर के कई इलाकों में होगा ट्रैफिक डायवर्ट

प्रधानमंत्री गणेशपुर से गढ़ी के महिंद्रा ग्राउंड तक का सफर सड़क मार्ग से तय करेंगे। इसलिए फ्लीट की आवाजाही को देखते हुए शहर के यातायात में बड़ा बदलाव किया जाएगा। इस दौरान काफी लंबे इलाके में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। हालांकि, सरकारी छुट्टी के चलते पुलिस आयोजन के दिन सड़कों पर ट्रैफिक कम होने की उम्मीद है।

दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे विकास का नया आयाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर यानि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के विकास को नए आयाम तक ले जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देश को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास में लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस अवसर को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि इस भव्य आयोजन में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह कार्यक्रम जन-उत्सव का रूप ले सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2.5 घंटे में अक्षरधाम से देहरादून; दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे किन शहरों से गुजरेगा

मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा कि, उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गढ़वाली, कुमाउंनी, जौनसारी लोकनृत्यों और संगीत की झलक इस आयोजन में भव्य रूप से दिखाई देनी चाहिए। यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम न होकर उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक बने। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून हाईवे से जुड़ेगा UER-2, ट्रॉनिका सिटी तक विस्तार को सर्वे शुरू

एक्सप्रेस-वे से विकास को नई दिशा मिलेगी

मुख्यमंत्री ने दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के बारे में कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देने वाली साबित होगी। इस कॉरिडोर के माध्यम से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, प्रदेश में औद्योगिक और व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार होगा। इससे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह कॉरिडोर परिवहन और निवेश के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।