Delayed Monsoon Brings Weather Warning Thunderstorm Rain Alert Dehradun pauri nainital 7 districts Uttarakhand Mausam देरी से पहुंचा मानसून पकड़ने लगा रफ्तार, देहरादून समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देरी से पहुंचा मानसून पकड़ने लगा रफ्तार, देहरादून समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather:  केरल में तीन दिन देरी से पहुंचा मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत उत्तराखंड के सात जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

Fri, 5 June 2026 07:51 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देरी से पहुंचा मानसून पकड़ने लगा रफ्तार, देहरादून समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather: तीन दिन की देरी से उत्तराखंड पहुंचा मानसून अब रफ्तार पकड़ने लगा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून समेत सात जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के सात जिलों में शुक्रवार को आंधी और बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं देहरादून में गुरुवार शाम को झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अग्निवीर योजना खत्म करके रहेंगे; राहुल ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की बात

50 की स्पीड से तेज हवाएं

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है।

तापमान भी लुढ़का

इससे पहले उत्तराखंड में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। दून समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादल छा गए और देर शाम तेज बारिश शुरू हो गई। दून में बारिश से पहले दिन में चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। गुरुवार को अधिकतम पारा 36.2° डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मगर, शाम को बारिश से मौसम ठंडा हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक को 500 में ईमान बेचने वाली सोनम की सहेली भी गिरफ्तार, अमीर बनने की चाहत

इन नंबरों पर करें संपर्क

आपदा के लिए बने कंट्रोल रूम में दो नंबर जारी किए गए हैं। यह नंबर 9286459167, 9286477117 हैं। फिलहाल रात के आठ बजे तक इन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है। वहीं, सहस्रधारा रोड स्थित ग्राम्य विकास विभाग के आजीविका मिशन कार्यालय में दो दिन पूर्व बारिश से मलबा भर गया था। अफसरों के कक्षों में मलबा पहुंचा। कर्मचारियों को इसे हटाने में पूरा दिन लगा।

मसूरी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

मसूरी। पर्यटन नगरी में झमाझम बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया। गुरुवार शाम पांच बजे के करीब मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। बारिश के साथ सर्द हवाएं भी चलीं। इससे पूर्व शहर में सुबह से शाम तक धूप खिली रही। पूरे दिन गर्मी का अहसास होता रहा, लेकिन शाम को बारिश के चलते माल रोड पर घूम रहे पर्यटकों को भी दुकानों में घुसना पड़ा। अधिकांश पर्यटक होटलों की ओर लौट गए, जिससे सड़कें खाली हो गईं।

तीन दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून

मानसून ने तीन दिन की देरी से गुरुवार को केरल में दस्तक दी। मानसून केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु के कई हिस्सों में आगे बढ़ गया है। दो दिन में इसके गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश पहुंचने की आशंका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी 2 दिन के लिए आए थे उत्तराखंड, सभी दौरे रद्द कर अचानक दिल्ली लौटे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।