What did CM Pushkar Singh Dhami bring in his bag for Harish Rawat हरीश रावत के लिए थैले में क्या लेकर पहुंचे CM धामी? 6 महीने से कर रहे थे इंतजार, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

हरीश रावत के लिए थैले में क्या लेकर पहुंचे CM धामी? 6 महीने से कर रहे थे इंतजार

यह भेंट छह माह पुराने सियासी तंज का जवाब है। दरअसल सीएम धामी ने इन चावलों की खेती खुद की है और हल भी खुद ही चलाया था जिसपर तब हरीश रावत ने तंज कसा था।

Sat, 31 Jan 2026 02:55 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
हरीश रावत के लिए थैले में क्या लेकर पहुंचे CM धामी? 6 महीने से कर रहे थे इंतजार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार पूर्व मुख्यंत्री हरीश रावत को अपने खेत में पैदा हुए चावलों का एक कट्टा भेंट किया। सीएम ने खुद हरीश रावत के आवास जाकर उन्हें चावल भेंट किए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मौजूदा मुख्यमंत्री ने भला पूर्व मुख्यमंत्री को चावल क्यों भेंट किए? दरअसल यह भेंट छह माह पुराने सियासी तंज का जवाब है। दरअसल सीएम धामी ने इन चावलों की खेती खुद की है और हल भी खुद ही चलाया था जिसपर तब हरीश रावत ने तंज कसा था।

मामला बीते साल का है जब खटीमा प्रवास के दौरान अपने गांव नगलातराई में धामी ने खुद खेत में हल जोता था और हरीश रावत ने उनकी किसानी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सीएम कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नकल कर रहे हैं। इसपर धामी ने कहा था कि जब फसल तैयार हो जाएगी तो पूर्व सीएम को भी जरूर दी जाएगी। अब सीएम ने बीते साल किए वायदे को पूरा कर लिया है।

बीते साल 5 जुलाई को तस्वीरें शेयर की थीं

सीएम धामी ने बीते साल 5 जुलाई को तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि 'खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का स्मरण किया। अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं।'

उत्तराखंड की सियासत की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए सीएम ने कहा 'प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हरीश रावत जी से उनके आवास पर भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर उन्हें अपने खेत के चावल भेंट किए।’ वहीं रावत ने कहा कि यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुंदर उदाहरण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रवासी ही उत्तराखंड के सच्चे एम्बेसडर, नोएडा में महाकौथिग मेले में बोले CM धामी
ये भी पढ़ें:हलाला से लेकर तीन तलाक और लिव-इन, सीएम धामी ने बताया- UCC के बाद क्या-क्या बदला
ये भी पढ़ें:सनातन की रक्षा हेट स्पीच तो लाख बार बोलूंगा, अमेरिकी रिपोर्ट पर उत्तराखंड CM

भगत सिंह कोश्यारी से भी मिले

आपको बता दें कि धामी ने हरीश रावत से मिलने से पहले पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से भी उनके डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पद्म भूषण सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।