Uttarakhand CM Launches Mahakauthig Fair in Noida Stadium to Celebrate Local Culture प्रवासी ही उत्तराखंड के सच्चे एम्बेसडर, नोएडा में महाकौथिग मेले में बोले CM पुष्कर सिंह धामी, Noida Hindi News - Hindustan
More

प्रवासी ही उत्तराखंड के सच्चे एम्बेसडर, नोएडा में महाकौथिग मेले में बोले CM पुष्कर सिंह धामी

नोएडा स्टेडियम में आयोजित महाकौथिग मेले का शुभारंभ करते हुए उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रवासी ही उत्तराखंड के सच्चे एम्बेसडर हैं। यह मेला पहाड़ी लोक संस्कृति की पहचान है।

Mon, 22 Dec 2025 01:12 PMGaurav Kala हिन्दुस्तान, नोएडा
share
प्रवासी ही उत्तराखंड के सच्चे एम्बेसडर, नोएडा में महाकौथिग मेले में बोले CM पुष्कर सिंह धामी

नोएडा स्टेडियम में महाकौथिग मेले का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंडी समाज द्वारा अपनी लोक परंपराओं और पहचान को जीवंत बनाए रखना प्रशंसनीय है। यह मेला पहाड़ी लोक संस्कृति की पहचान है।

मेले में संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और डेमोग्राफी की रक्षा के लिए भी पूरी तरह संकल्पबद्ध है। देवभूमि की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण तथा राष्ट्रविरोधी मानसिकता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवा नौकरी देने वाले बनें,CM धामी ने 3848 युवाओं के बैंक खातों में डाले 33 करोड़

प्रवासी उत्तराखंड के सच्चे एम्बेसडर

उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी राज्य की संस्कृति के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं, जो राज्य से दूर रहकर भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर देश की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया जा रहा है। दूसरी ओर, ‘वोकल फोर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त किया जा रहा है।

राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। केदारखंड और मानसखंड मंदिर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण, हरिद्वार-ऋषिकेश और शारदा कॉरिडोर, दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड, ऑल वेदर रोड, भारतमाला, जैसी योजनाओं से राज्य के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिली है। महाकौथिग मेले का आयोजन पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था करा रही है। मेला उत्तराखंड की संस्कृति, लोक कला आदि को प्रदर्शित करता है। नोएडा स्टेडियम में यह मेला 25 दिसंबर तक चलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।