युवा कांग्रेस ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
युवा कांग्रेस ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे पर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस ने भी पेट्रोल पंप पर प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है।

युवा कांग्रेस ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। शुक्रवार को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पुतला दहन कर नारेबाजी की। पूर्व विधायक राजकुमार एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, जिससे खाद्य पदार्थों से लेकर परिवहन तक हर चीज महंगी होती जा रही है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरनीत कौर, सह-प्रभारी परमजीत सिंह पम्मी, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, संगठन महामंत्री प्रियांश छाबड़ा, विनीत प्रसाद बंटू, महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा, अभय कैंथुरा, अकरम अंसारी आदि मौजूद थे。
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
फोटो.... महिला कांग्रेस ने महंगाई पर पेट्रोल पंप पर प्ले कार्ड लेकर किया प्रदर्शन
देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।
महिला कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर पेट्रोल पंप पर प्ले कार्ड लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबारियाल के नेतत्व में शुक्रवार को एसलेहाल चौक पर पेट्रोल पंप पर प्ले कार्ड लेकर नारेबाजी की। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबारियाल शर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने जनता का जीवन जीना मुश्किल कर दिया है। सरकार ने गैस की व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत मे लगातार वृद्धि ने थाली से रोटी छीन ली है। सरकार आपात व ईरान युद्ध से उत्पन्न स्तिथि का सही अंकलन नहीं कर पाई। कहा कि राज्यों के चुनाव से पूर्व सरकार बहुत बड़े बड़े दावे कर रही थी। रोजमर्रा की हर चीज महंगी हो गयी। आम आदमी का जीना दुभर हो गया है। कहा कि युवा बेरोजगार से पीड़ित हैं। आरोप लगाया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों मे भाजापा नेता लिप्त हैं। कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति पहले ही बुरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है। देश में लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व रसोई गैस के दामों में हो रही भारी बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पिछले 12 सालों से पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु के दाम लगातार बढ़ने से गृहिणियों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। इस अवसर पर चंद्रकला नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पा पंवार, प्रदेश महामंत्री पूनम सिंह, जिला अध्यक्ष पछवादून दीपा चौहान, प्रदेश महा सचिव रेखा डिंगरा, प्रदेश सचिव अनुराधा तिवारी, प्रदेश महासचिव भवना शर्मा, प्रदेश सचिव सवित्री थापा, मंजू, मीना आदि उपस्थित रहे।
----
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन