Haridwar DM Promotes Walking for Health and Fuel Savings हरिद्वार डीएम और सीडीओ पैदल पहुंचे कार्यालय, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

हरिद्वार डीएम और सीडीओ पैदल पहुंचे कार्यालय

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सरकारी गाड़ी का उपयोग न करते हुए अपने घर से कार्यालय तक एक किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। उन्होंने अधिकारियों से भी पैदल आने की अपील की, जिससे कई अधिकारियों ने उनका अनुसरण किया। उनका उद्देश्य स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और ईंधन की बचत करना है।

Thu, 14 May 2026 02:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share
हरिद्वार डीएम और सीडीओ पैदल पहुंचे कार्यालय

हरिद्वार। सरकार की अपील के बाद गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित खुद पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे। उन्होंने करीब एक किलोमीटर का सफर पैदल तय कर लोगों और अधिकारियों को स्वस्थ जीवनशैली व ईंधन बचत का संदेश दिया। खास बात यह रही कि डीएम ने अपनी सरकारी गाड़ी भी कार्यालय नहीं मंगवाई और कहा कि जरूरत पड़ने पर ही वाहन बुलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने उन अधिकारियों से भी पैदल दफ्तर आने की अपील की जिनका आवास कार्यालय के नजदीक है। डीएम की अपील का असर भी देखने को मिला। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह समेत कई अधिकारी पैदल ही अपने कार्यालय पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरिद्वार डीएम और सीडीओ पैदल पहुंचे कार्यालय

वहीं नगर आयुक्त नंदन कुमार भी पैदल दफ्तर पहुंचे। हालांकि कुछ अधिकारी अब भी सरकारी वाहनों से कार्यालय पहुंचे। एडीएम प्रशासन फिंचराम चौहान, तहसीलदार सचिन कुमार सहित कई अधिकारी अपनी गाड़ियों से कार्यालय आए। वहीं सहायक नगर आयुक्त भी वाहन से कार्यालय पहुंचे। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि छोटी दूरी के लिए पैदल चलना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि इससे ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरिद्वार में स्कूटी से कार्यालय पहुंचे जिला पर्यटन विकास अधिकारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने पूरे स्टाफ के साथ एक ही कार से कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।