Pilibhit DM Sets Example by Ditching Escort to Save Fuel अपने पूरे स्टाफ के साथ एक ही कार से कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम, Pilibhit Hindi News - Hindustan
More

अपने पूरे स्टाफ के साथ एक ही कार से कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम

Pilibhit News - पीलीभीत के जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद अपना एस्कॉर्ट छोड़ दिया। उन्होंने एक ही वाहन से अपने स्टाफ के साथ कलेक्ट्रेट आने का निर्णय लिया। डीएम ने अधिकारियों को भी निरर्थक वाहन प्रयोग से बचने और पैदल चलने का सुझाव दिया, जिससे दूसरों के लिए एक उदाहरण बन सके।

Thu, 14 May 2026 02:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share
अपने पूरे स्टाफ के साथ एक ही कार से कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम

पीलीभीत। ईंधन बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र की अपील के बाद जिलाधिकारी ने अपना एस्कॉर्ट छोड़ दिया था। गुरुवार को एक ही वाहन से अपने स्टाफ के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम द्वारा की गई इस पहल को सराहा जा रहा है। जिलाधिकारी ने पिछले दिवस बुधवार को निर्देश देते हुए कहा है कि अपने दफ्तरों के पास जिन अधिकारियों के आवास है। वह निरर्थक तौर पर वाहनों का प्रयोग ना करें। पैदल भी आना-जाना किया जा सकता है। यह उदाहरण देकर दूसरों के लिए नजीर बनाएं बता दें कि जिलाधिकारी ने एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई अपील के बाद अपना एस्कॉर्ट वहां तत्काल छोड़ दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने पूरे स्टाफ के साथ एक ही कार से कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम

अब वे अपने गनर अर्दली और स्टेनो के साथ एक ही वाहन से आवाजाही कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के बाद सीएम योगी के काफिले में अब सिर्फ दो कारें, दोनों डिप्टी सीएम ने आधी की फ्लीट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल बचत: दिल्ली सरकार के तीन विभाग में लागू हुआ ‘ब्लू प्रिंट’, क्या निर्देश?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।