NEET UG Paper Leak Congress Accuses Modi Government of Systemic Failure पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, Hathras Hindi News - Hindustan
More

पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Hathras News - पेपर लीक मामले में केंद्र पर लगाए गंभीर आरोपपेपर लीक मामले में केंद्र पर लगाए गंभीर आरोपपेपर लीक मामले में केंद्र पर लगाए गंभीर आरोपपेपर लीक मामले में

Fri, 15 May 2026 12:58 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share
पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

हाथरस: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव शरद उपाध्याय नंदा ने नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी सरकार की पूरी व्यवस्था का लीक है। अब तक सामने आई जानकारी यह साबित करती है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही और सिस्टम की विफलता का नतीजा है। पूर्व सचिव ने कहा कि इस पेपर लीक ने 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की मेहनत और करोड़ों युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा कैसे हुआ कि गैस पेपर के 120 से ज्यादा सवाल असली परीक्षा पत्र से मेल खा गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेपरलीक पर फूटा आक्रोश, एनटीए का फूंका पुतला

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में प्रिंटिंग प्रेस, कोचिंग सेंटर, डॉक्टरों और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ रही है। बिना सत्ता के संरक्षण के इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में जिस मल्टी स्टेट माफिया का खुलासा हो रहा है, वह सरकार के भीतर सक्रिय भ्रष्ट तंत्र की ओर इशारा करता है। शरद उपाध्याय नंदा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार युवाओं के अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं और यह कह रहे हैं कि दोषियों को सजा देने के बजाय संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से केंद्र में भाजपा सरकार है और एनटीए भी केंद्र सरकार के अधीन काम करता है, इसके बावजूद राष्ट्रीय परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि एनटीए को तत्काल भंग किया जाए, पेपर लीक माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि पूरे शिक्षा तंत्र में बड़े बदलाव की जरूरत है और देश के युवाओं को अपने भविष्य की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेपर लीक होने के लिए केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।