नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली महिला पदयात्रा
Bulandsehar News - नारी शक्ति वंदन अधिनियम के में निकली महिला पदयात्रानारी शक्ति वंदन अधिनियम के में निकली महिला पदयात्रानारी शक्ति वंदन अधिनियम के में निकली महिला पदया

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।पदयात्रा का समापन नगर पालिका परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजारों से गुजरते हुए दनकौर तिराहे पर हुआ। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूलों की अध्यापिकाओं एवं नगर की महिलाओं ने भागीदारी की।कार्यक्रम के संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित एवं प्रभारी जिला मंत्री मोहित मावी रहे।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया जा रहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करेगा, जिससे विधानसभा से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी।महिलाओं
ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।व्यवस्था में मंडल महामंत्री डॉ नवीन राजपूत एवं नगर उपाध्यक्ष केशव दीक्षित की भूमिका रही। कार्यक्रम में निधि गर्ग, मालती सैनी, पारुल बाल्मीकि, सुमन ठाकुर, रीता सक्सेना, शशि यादव, लता गुप्ता, साधना शर्मा,पिंकी बोहरा, अवनीश गुप्ता, टिनी भाटी, गगन शर्मा, रवि भाटी, शेखर सैनी, मुकेश शर्मा, सचिन सैनी, सौरभ प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन