Sex Racket Busted in School Campus in Dehradun Liquor Bottles and Objectionable Items Recovered During Raid स्कूल कैंपस में चल रहा था सेक्स रैकेट, रेड में कमरे से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक चीजें मिलीं, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

स्कूल कैंपस में चल रहा था सेक्स रैकेट, रेड में कमरे से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक चीजें मिलीं

देहरादून के पॉश इलाके में स्कूल परिसर में स्थित किराये के कमरे में सेक्स रैकेट चल रहा था। छापेमारी में टीम ने मौके से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक चीजें बरामद की। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है।

Thu, 14 May 2026 12:02 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
स्कूल कैंपस में चल रहा था सेक्स रैकेट, रेड में कमरे से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक चीजें मिलीं

देहरादून के कैंट क्षेत्र स्थित किशननगर एक्सटेंशन में स्कूल परिसर में स्थित किराये के कमरे में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्थानीय लोगों की शिकायत और विरोध के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे राज्यों से लाई गई तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार सिरमौर मार्ग स्थित प्ले ग्रुप स्कूल परिसर में एक कमरे में पिछले कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान में दिनभर बाहरी लोगों की आवाजाही रहती थी, जिससे उन्हें लंबे समय से शक था। चूंकि मकान की बिल्डिंग पर स्कूल है, इसलिए आसपास रहने वाले लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठुकराए प्यार की सनक; राजस्थान से दून आकर पूर्व प्रेमिका की मां-भाई को चाकू घोंपे

लोगों का शक बना सच

स्थानीय निवासियों ने कई बार मकान के बाहर संदिग्ध लोगों को आते-जाते देखा। धीरे-धीरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई कि मकान में गलत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जब लोगों का शक गहरा गया तो स्थानीय पार्षद नंदनी शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। पार्षद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मकान के बाहर विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कैंट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

पुलिस को मिली आपत्तिजनक सामग्री

पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अकेलेपन ने ले ली जान; देहरादून के धनंजय को मौत के बाद भी अपनों का इंतजार

कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मौके से तीन महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिलाएं दूसरे राज्यों से लाई गई थीं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में देह व्यापार का संचालन करने के आरोप में आशीष पांडे और जंग बहादुर, निवासी राजस्थान, को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि करीब छह महीने पहले स्थानीय निवासी कुलदीप ने यह मकान किराये पर लिया था। पुलिस अब कुलदीप की भूमिका की भी जांच कर रही है और उसे भी आरोपी बनाए जाने की तैयारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60 साल नौकरी, हर साल 27 छुट्टियां और... उपनल कर्मियों के लिए क्या-क्या नए बदलाव

लोगों में आक्रोश

स्कूल के बिल्कुल नजदीक इस तरह की गतिविधियां सामने आने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो इलाके का माहौल और खराब हो सकता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।