देहरादून में 10 अप्रैल तक रोज 6 घंटे से ज्यादा बिजली कटौती, इन इलाकों में असर
देहरादून में 10 अप्रैल तक बिजली संकट रहेगा। रोजाना साढ़े 6 घंटे बिजली कटौती रहेगी। भंडारीबाग, पटेलनगर, कांवली रोड, केशव रोड, आढ़त बाजार, झंडा गली, कुसुम विहार, मुस्लिम कॉलोनी सहित कई इलाके प्रभावित होंगे।

Dehradun Power Cut: देहरादून के कई इलाकों में 10 अप्रैल तक पांच घंटे बिजली कटौती रहेगी। मातावाला बाग और बिंदाल बिजलीघर से जुड़े बिंदाल-निरंजनपुर 33 केवी फीडर और तिलक रोड फीडर से जुड़े इलाकों में नई लाइन बिछाए जाने के चलते आज से पांच दिन करीब सात घंटे तक बिजली प्रभावित रहेगी।
मातावाला बाग बिजलीघर के लिए बिंदाल पुल से 33 केवी लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण 33 केवी बिंदाल-निरंजनपुर एवं 11 केवी तिलक रोड से जुड़े इलाके भंडारीबाग, पटेलनगर, कांवली रोड, केशव रोड, आढ़त बाजार, झंडा गली, कुसुम विहार, मुस्लिम कॉलोनी में 6,7,8, 9 और 10 अप्रैल को सुबह दस से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली की परेशानी रहेगी। वहीं तिलक रोड, खुड़बुड़ा, मच्छी बाजार, आंनद चौक, मन्नूगंज क्षेत्र में 6,7 और 8 अप्रैल को सुबह दस से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली गुल रहेगी।
आराघर, परेड ग्राउंड और पटेल रोड बिजलीघर से जुड़े 11 केवी रैफल होम, 11 केवी राजपुर रोड में 6 से 9 अप्रैल के बीच सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े चार बजे तक फीडर में जरूरी मरम्मत कार्य की वजह से सम्बंधित क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।
नियम विरुद्ध बिजली लाइन से 40 परिवारों को खतरा
यूपीसीएल के देहरादून ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार सिंह ने राघव विहार अलकनंदा श्यामपुर में नियम विरुद्ध तरीके से भूमिगत की जा रही झाझरा-मोहनपुर 33 केवी लाइन के मामले में जांच बिठा दी है। इस लाइन से करीब चालीस परिवारों को खतरा होने और भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने की आशंका को लेकर गत दिनों पहाडी महासभा महासचिव गीता बिष्ट ने अधीक्षण अभियंता से लिखित शिकायत की थी। एसई ने अपने आदेश में रायपुर विद्युत वितरण खंड के ईई को इस मामले में जांच अधिकारी बनाया है। उन्हें दस दिन में अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
गणेशपुर और मोहनपुर के 20 क्षेत्र प्रभावित होंगे
विद्युत वितरण खंड मोहनपुर से जुड़े मोहनपुर और गणेशपुर बिजलीघर में ब्रैकर पैनल की मरम्मत एवं 33 केवी मोहनपुर बिजलीघर के 11 केवी मेंहूवाला और ऋषि विहार फीडर पर कंडक्टर बदलने की वजह से 6 और 7 अप्रैल को मोहनपुर, 6 से 8 अप्रैल तक मेंहूवाला, पित्थुवाला, वन विहार, हिमाद्री एन्क्लेव, हनुमंत सोसाइटी, नया नगर, 9 से 11 अप्रैल को सुबह दस से शाम पांच बजे तक ऋषि विहार, तेलपुर चौक, घिसरपड़ी, चौहान मौहल्ला, हरबंसवाला में दिक्कत रहेगी।
आराघर, परेड ग्राउंड में भी परेशानी
6 और 7 अप्रैल को सुबह दस से शाम पांच बजे तक गणेशपुर, बड़ोवाला, हरभजवाला, नया गांव, डीएसपी चौक फीडर के गणेशपुर, कारबारी, झीवरहेड़ी, सुमेरु विहार, गोरखा कारबारी, मानकसिद्ध रोड, शक्ति विहार, चंद्रताल, तुंतोवाला, प्रेमनगर रोड, सेवली, रतनपुर, मल्हान, पेलियो, भूडपुर, सिंघनीवाला, हसनपुर, शेरपुर, चकमश, रामगढ़, अलकापुरी इत्यादी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन