Records Breaking revenue Under pushkar singh Dhami Government Mining Income Crosses 1200 Crore First Time धामी सरकार में टूटे कमाई के सारे रिकॉर्ड, खनन में पहली बार 1200 करोड़ से ज्यादा आय, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

धामी सरकार में टूटे कमाई के सारे रिकॉर्ड, खनन में पहली बार 1200 करोड़ से ज्यादा आय

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कमाई के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। खनन में यह लगातार दूसरे साल है, जब लक्ष्य से ज्यादा राजस्व मिला। इस साल पहली बार 1200 करोड़ से ज्यादा की आय प्राप्त हुई।

Mon, 6 April 2026 09:18 AMGaurav Kala देहरादून
share
धामी सरकार में टूटे कमाई के सारे रिकॉर्ड, खनन में पहली बार 1200 करोड़ से ज्यादा आय

उत्तराखंड ने खनन राजस्व क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश को खनन से कुल 1217 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है, जो निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक है। दावा है कि यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब उत्तराखंड ने लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित किया।

निदेशक-भूतत्व एवं खनिकर्म राजपाल लेघा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभाग को 950 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था। अब इसके मुकाबले 1217 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। उनके अनुसार, इसमें से 1130 करोड़ रुपये ट्रेजरी, 80 करोड़ रुपये जिला खनिज फाउंडेशन न्यास और सात करोड़ रुपये एसएमईटी के रूप में जमा हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाड़ी देशों में युद्ध के बीच बड़ी राहत, 3 महीने का एडवांस राशन अप्रैल में मिलेगा

उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में भी विभाग ने करीब 875 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 1041 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया था। इस तरह विभाग ने लगातार दूसरे वर्ष लक्ष्य से अधिक राजस्व हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी मिली पहचान

खनन विभाग के माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड सर्विलांस सिस्टम और ई-रवन्ना सिक्योरिटी पेपर प्रोजेक्ट को 28 मार्च को नई दिल्ली में केंद्र सरकार ने सम्मानित किया। वित्त वर्ष 2025-26 में खान मंत्रालय की ओर से सीएम श्रेणी के राज्यों में उत्तराखंड को दूसरा स्थान मिला, जिसके लिए 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग इस सप्ताह से शुरू, IRCTC पर मिलेगा टिकट; आसान रिफंड भी

खनन क्षेत्र में सुधार

निदेशक के अनुसार, खनिज नीति और नियमावली को सरल बनाते हुए अवैध खनन, परिवहन, भंडारण पर रोक लगाई गई है। वैध खनन को बढ़ावा मिला है। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत खनन पट्टों का आवंटन किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2.5 घंटे में अक्षरधाम से देहरादून; दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे किन शहरों से गुजरेगा

माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड सर्विलांस सिस्टम योजना के तहत चार मैदानी जिलों में 45 चेक गेट स्थापित किए गए हैं, जिससे अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। खनिज परिवहन के लिए विशेष फीचर वाले ई-रवन्ना प्रपत्र लागू किए गए हैं, जिससे राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।