Dehradun MBBS Ragging Case updates investigation report submit student beaten by shoes alleges cutting hairs देहरादून MBBS रैगिंग केस में अब तक क्या-क्या हुआ, मुस्लिम छात्र को जूते से पीटा; बाल भी काटे थे, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून MBBS रैगिंग केस में अब तक क्या-क्या हुआ, मुस्लिम छात्र को जूते से पीटा; बाल भी काटे थे

Dehradun MBBS Ragging Case: दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र से रैगिंग प्रकरण में आज शाम तक जांच रिपोर्ट आ जाएगी। सरकार ने आरोपी छात्रों को डिबार करने के निर्देश दिए। साथ ही कानून के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Mon, 19 Jan 2026 03:24 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देहरादून MBBS रैगिंग केस में अब तक क्या-क्या हुआ, मुस्लिम छात्र को जूते से पीटा; बाल भी काटे थे

Dehradun MBBS Ragging Case: उत्तराखंड के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आया था। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक मुस्लिम छात्र को उसके सीनियर्स ने जूते-चप्पल से पीटा। उन पर उसके बाल भी काटने के आरोप लगे थे। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जांच रिपोर्ट आने तक आरोपी छात्रों को डिबार करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आज शाम तक मिलने की संभावना है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक अजय आर्य ने रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

एएनआई से विशेष बातचीत में अजय आर्य ने कहा, “जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा। प्रिंसिपल से बात करने के बाद मुझे पता चला कि यह रैगिंग का मामला है। रैगिंग किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। जांच जारी है और जैसे ही यह पूरी होगी, दोषियों को कानून के अनुसार सजा दी जाएगी। मुझे आज शाम तक रिपोर्ट मिल जाएगी। छात्रों को हमारा पूरा समर्थन है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिणाम भुगतने को तैयार हूं; रैगिंग के बाद छात्रा की मौत मामले में आरोपी प्रोफेसर
ये भी पढ़ें:प्रोफेसर पीछे पड़ जाता था; रैगिंग से परेशान छात्रा ने मरने से पहले क्या बताया

उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में एंटी-रैगिंग कमेटी गठित होती है, जो प्रशासन और अस्पताल अधिकारियों के लगातार संपर्क में रहती है। किसी भी छात्र को अपनी समस्या साझा करने का पूरा अधिकार है। कॉलेज राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा-निर्देशों का पालन करता है।

आरोपी छात्र हॉस्टल से निष्कासित

इधर, दून मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने रैगिंग और पिटाई के मामले में आरोपी एमबीबीएस के दो छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। रविवार को मामला गरमाने पर छुट्टी के दिन ही छात्रों को निष्कासित करने का आदेश चीफ वार्डन डॉ. राजीव कुशवाह की ओर से जारी किया गया। इस प्रकरण में डॉ. गजाला रिजवी की अगुवाई वाली एंटी रैगिंग कमेटी जांच कर रही है।

मामला क्या है

विगत 12 जनवरी को एमबीबीएस के 2025 बैच के एक छात्र के साथ सीनियर छात्रों ने मारपीट की थी। बैच 2023 और 2024 के दो सीनियर छात्रों ने जूनियर की बेल्ट और चप्पलों से पिटाई करने और बाल कटवाने के भी आरोप लगे। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि एमबीबीएस छात्र से रैगिंग का प्रकरण दुर्भाग्यपूर्ण है। प्राचार्य को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी ताकि किसी अन्य छात्र के साथ इस तरह का व्यवहार न हो। उन्होंने दून की प्राचार्य को निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर कॉलेज के अन्य छात्रों और व्यक्तियों से भी पूछताछ की जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।