cyber fraud 11 lakh duped through fake trading app named ET scam run over WhatsApp for two months ट्रेडिंग एप ET के नाम पर 11 लाख ठगे, दो महीने वॉट्सएप पर चला साइबर ठगी का खेल, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

ट्रेडिंग एप ET के नाम पर 11 लाख ठगे, दो महीने वॉट्सएप पर चला साइबर ठगी का खेल

ट्रेडिंग एप ईटी के नाम पर देहरादून के एक युवक से 11 लाख की ठगी हो गई। उसे एक वॉट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। दो महीने तक निवेश का लालच देते रहे।

Mon, 20 Oct 2025 10:06 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
ट्रेडिंग एप ET के नाम पर 11 लाख ठगे, दो महीने वॉट्सएप पर चला साइबर ठगी का खेल

देहरादून के नेहरू कॉलोनी में ट्रेडिंग एप ईटी के नाम से एक व्यक्ति से 10.91 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का नाम सचिन नेगी है, जो सैनिक कॉलोनी, मोथरोवाला के रहने वाले हैं। पुलिस को बताया कि उन्होंने अगस्त के पहले सप्ताह में प्ले स्टोर से ईटी मनी नामक एप डाउनलोड किया था। इसके बाद वॉट्सएप पर उन्हें एल्फा स्मार्ट एकेडमी नामक एक ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया।

ग्रुप में जुड़ने के बाद सचिन नेगी ने निवेश करना शुरू किया। शुरुआत में 20 हजार रुपये का निवेश किया गया, और बाद में ग्रुप की बातों में आकर कुल 10.91 लाख रुपये निवेश कर दिए। दैनिक आधार पर ग्रुप में विभिन्न स्टॉक्स और आईपीओ में निवेश के सुझाव दिए जाते थे, जिससे मुनाफा दिखाया जाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड पकड़ा गया, हाईकोर्ट से भी बचता रहा आरोपी
ये भी पढ़ें:इंस्टाग्राम पर जॉब स्कैम, ऑनलाइन नौकरी का लिंक भेज महिला से 17 लाख की ठगी
ये भी पढ़ें:26 राज्यों में साइबर ठगी का भंडाफोड़, MBBA पास ठग सस्ते आईफोन का देते थे लालच

जब सचिन नेगी ने अपने मुनाफे को निकालने का प्रयास किया, तो आवश्यक कमीशन की मांग की गई, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी संजीत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अधिक जांच जारी है। पुलिस ने जनता को सतर्क रहने और किसी भी एप या ऑनलाइन निवेश में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी लेने की सलाह दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।