Instagram Job Scam Woman Duped of 17 Lakh Through Fake Online Job Link इंस्टाग्राम पर जॉब स्कैम, ऑनलाइन नौकरी का लिंक भेज महिला से 17 लाख की ठगी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

इंस्टाग्राम पर जॉब स्कैम, ऑनलाइन नौकरी का लिंक भेज महिला से 17 लाख की ठगी

हल्द्वानी में इंस्टाग्राम पर जॉब स्कैम का मामला सामने आया है। महिला को ऑनलाइन नौकरी का लिंक भेजकर निवेश का लालच दिया गया। पहले कुछ रकम वापस मिली तो भरोसा हुआ। फिर ठगों ने 17 लाख से अधिक हड़प लिए।

Tue, 14 Oct 2025 12:39 PMGaurav Kala हल्द्वानी, हिन्दुस्तान
share
इंस्टाग्राम पर जॉब स्कैम, ऑनलाइन नौकरी का लिंक भेज महिला से 17 लाख की ठगी

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र की एक महिला इंस्टाग्राम पर भेजे गए ऑनलाइन जॉब लिंक के चक्कर में 17 लाख से अधिक की ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर नौकरी का लिंक आने के बाद उसने लिंक खोला तो उसे एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें निवेश पर भारी लाभ देने का दावा किया गया।

कॉलर ने पहले मामूली रकम निवेश करने को कहा। महिला ने जब पहली बार 800 रुपये जमा किए, तो उसे 1,030 रुपये वापस कर दिए गए। इससे भरोसा होने पर महिला ने धीरे-धीरे कई किस्तों में कुल 17.62 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग के अपहरण-रेप में भाजपा नेता को जेल, पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा

महिला के अनुसार, जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो कॉलर ने कहा कि उसका खाता ‘फ्रीज’ हो गया है और रकम वापस नहीं दी जा सकती। इस पर पीड़िता को ठगे जाने का एहसास हुआ और उसने मुखानी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी (एसओ) दिनेश जोशी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम की ऑनलाइन लेनदेन विवरण के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ठगों के खातों और लिंक की ट्रेसिंग शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।