Raids were conducted at 8,359 locations in two days, power thieves are in trouble in 2 दिन में 8359 जगहों पर मारे गए छापे, करोंड़ो की वसूली तय; झारखंड में बिजली चोरों की खैर नहीं, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

2 दिन में 8359 जगहों पर मारे गए छापे, करोंड़ो की वसूली तय; झारखंड में बिजली चोरों की खैर नहीं

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चले इस अभियान में मुख्यालय स्तर से गठित 119 टीमों ने सभी सर्किलों में एक साथ कार्रवाई की। रांची अंचल में 1049 जगहों पर छापेमारी हुई, जिसमें 117 लोगों पर केस दर्ज किया गया।

Fri, 13 Feb 2026 07:05 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, रांची
share
2 दिन में 8359 जगहों पर मारे गए छापे, करोंड़ो की वसूली तय; झारखंड में बिजली चोरों की खैर नहीं

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए 10 और 11 फरवरी को राज्यव्यापी सघन छापेमारी अभियान चलाया। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चले इस अभियान में मुख्यालय स्तर से गठित 119 टीमों ने सभी सर्किलों में एक साथ कार्रवाई की। रांची अंचल में 1049 जगहों पर छापेमारी हुई, जिसमें 117 लोगों पर केस दर्ज किया गया। कुल 23.16 लाख जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान पुलिस बल का भी सहयोग लिया गया।

8359 जगहों पर मारे गए छापे

निगम की ओर से जारी प्रतिवेदन के अनुसार, कुल 8359 परिसरों में जांच की गई। इनमें 1185 परिसरों में विद्युत ऊर्जा की चोरी से संबंधित मामले पकड़े गये। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी के दौरान कुल 179.66 लाख रुपये की राशि आंकी गई है। अभियान के तहत 17.09 लाख यूनिट का आकलन किया गया। कुल 158.77 लाख रुपये की असेसमेंट राशि तथा 20.89 लाख रुपये बकाया राशि मिलाकर 179.66 लाख रुपये की वसूली योग्य राशि निर्धारित की गयी है। निगम प्रबंधन ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली चोरी की सूचना निगम को दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सड़क पर स्टंट किया तो सीधा जेल! रांची SSP ने थानेदारों को दिये सख्त निर्देश
ये भी पढ़ें:DGP नियुक्ति पर SC सख्त! 1 महीना में प्रक्रिया पूरी करने का आदेश
ये भी पढ़ें:52 महीने जेल में बिताए, अब कोर्ट ने रेप के आरोपी को किया बरी, पीड़िता के बयान…

सरकार ने की जानकारी देने की अपील

सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। इसके लिए उपभोक्ता व्हाट्सएप या संदेश के माध्यम से 94311-35515 पर जानकारी दे सकते हैं। एरियल बंच केबल से बिजली बर्बादी में 15% आएगी कमी। बिजली बोर्ड की ओर से निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कई सुधार किए जा रहे हैं। शहर में स्मार्ट मीटर लगने और सभी एलटी लाइन के एरियल बंच केबुल (एबीसी) में परिवर्तित होने से बिजली की बर्बादी में 15 प्रतिशत कमी आएगी। यह दावा झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने किया है। 2024 में एटीएंडसी लॉस 30 से 31 प्रतिशत था, जो अब 22 से 23 प्रतिशत तक रह गया है।

फीडर से लेकर ट्रांसफॉर्मर तक आपूर्ति की गणना

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ग्रिड से सब स्टेशन को कितनी बिजली मिली, सब स्टेशन में लगे फीडरों से मोहल्लों में लगे ट्रांसफॉर्मर तक कितनी बिजली आपूर्ति की गई और उपभोक्ताओं ने कितनी खपत की, इनकी गणना हो रही है। आंकड़ों के मिलान के बाद वसूली की जाएगी। इससे बिजली बर्बादी और बिजली चोरी पर रोकथाम लगेगी।

रांची शहर के बड़े इलाकों में चल रहा मरम्मत कार्य

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा शहर के कई इलाकों में मरम्मत कार्य और विकासात्मक कार्य चल रहा है, ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति होती रही। सब स्टेशन की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। लोगों से शिकायतें मिलने पर तुरंत मरम्मत कार्य शुरू हो, इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।