CNG Price Today Hike 2 Rupees in Dehradun 11 Rupees Increase in two months देहरादून में CNG दो रुपये महंगी, 2 महीने में 11 रुपए तक बढ़ गई कीमत, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून में CNG दो रुपये महंगी, 2 महीने में 11 रुपए तक बढ़ गई कीमत

CNG Price Today: देहरादून में सीएनजी दो रुपए महंगी हो गई है। मंगलवार देर रात सीएनजी के दाम 99 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले 2 महीने में सीएनजी की कीमत 11 रुपए तक बढ़ गई है।

Wed, 3 June 2026 08:25 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देहरादून में CNG दो रुपये महंगी, 2 महीने में 11 रुपए तक बढ़ गई कीमत

CNG Price Today: देहरादून में सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। मंगलवार देर रात से सीएनजी की कीमत 99 रुपये प्रति किलो हो गई है। दो महीने में सीएनजी की कीमतों में 11 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

गेल कंपनी के अनुसार, 23 मई को सीएनजी के दामों में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद नया रेट 97 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया था। इसके बाद मंगलवार से एक बार फिर 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है, जिससे कीमत बढ़कर 99 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इस तरह 10 दिन के भीतर सीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केदारनाथ में प्रचंड भीड़ के बाद भाजपा सरकार का ऐलान, चारधाम दर्शन के नए नियम

सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी

सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जो अपने वाहनों में सीएनजी का उपयोग करते हैं। ऑटो रिक्शा, टैक्सी और कैब चालकों की रोजमर्रा की कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है, क्योंकि ईंधन खर्च बढ़ने से उनका मुनाफा कम हो रहा है।

इसके अलावा, सीएनजी पर निर्भर निजी वाहन चालकों को भी अब अधिक खर्च करना पड़ेगा, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। परिवहन लागत बढ़ने का असर आने वाले समय में सब्जी, फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में CNG रेट दिल्ली और यूपी से महंगे, हर शहर में अलग-अलग कीमत; जानें

महंगाई बढ़ने की आशंका

उधर, पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि से महंगाई बढ़ने की आशंका है। आने वाले महीनों में परिवहन एवं विनिर्माण लागत बढ़ सकती है और आम उपभोग की वस्तुएं महंगी हो सकती हैं। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह अनुमान जताया।

15 मई के बाद लगातार बढ़ रहे दाम

रिपोर्ट कहती है कि 15 मई के बाद से पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है और अगर कच्चे तेल के दाम ऊंचे स्तर पर बने रहते हैं तो यह बढ़ोतरी निकट भविष्य में 10 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। क्रिसिल ने कहा, "इसका असर पूरी अर्थव्यवस्था में ढुलाई लागत में बढ़ोतरी के जरिये दिखेगा, जिससे खाने-पीने की चीजों और अन्य वस्तुओं की महंगाई दोनों बढ़ेंगी।"

रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन कीमतों में वृद्धि का सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा। ईंधन कीमतों में 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से खुदरा मुद्रास्फीति करीब 0.36 प्रतिशत बढ़ सकती है। अगर ईंधन कीमतें 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाती हैं तो खुदरा महंगाई में करीब 0.48 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, गंगा में कार गिरने से 3 की मौत; 4 लोग लापता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।