CM Pushkar Dhami special appeal Oppose us if you must but do not make reels at Char Dham हमारा विरोध कर लो, पर चारधाम में रील बनाकर...; CM पुष्कर धामी की खास अपील, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

हमारा विरोध कर लो, पर चारधाम में रील बनाकर...; CM पुष्कर धामी की खास अपील

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं से खास अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध कर लो, बीकेटीसी का विरोध भी चलेगा लेकिन चारधाम में रील बनाकर राजनीति ठीक नहीं।

Wed, 29 April 2026 07:54 AMGaurav Kala देहरादून
share
हमारा विरोध कर लो, पर चारधाम में रील बनाकर...; CM पुष्कर धामी की खास अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कहा कि इस समय हमारे प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है लेकिन कुछ लोग रील बनाकर इसे राजनीति की भेंट चढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने ऐसे लोगों से कहा कि वे सरकार का विरोध कर सकते हैं, बीकेटीसी का भी विरोध हो सकता है लेकिन हमारी पवित्र चारधाम यात्रा का विरोध न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा हमारी सामूहिक आस्था की कठिन यात्रा है। यह यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी के लिए भी लाइफलाइन है। नकारात्मक बातों से चारधाम यात्रा का विरोध न करें बल्कि यात्रा को प्रोत्साहित करें।

केदारनाथ का पुराना वीडियो वायरल , प्रशासन सख्त

इस बीच केदारनाथ यात्रा को लेकर तीन साल पुराना घोड़े-खच्चर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के भ्रामक वीडियो अपलोड करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम विशाल मिश्रा के निर्देश पर सेक्टर अधिकारी द्वारा वीडियो में दर्शाए गए घोड़े की खोजबीन की गई। विस्तृत तलाश के बावजूद पशु कहीं भी नहीं पाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएंगे; उत्तराखंड CM पुष्कर धामी का बड़ा ऐलान

श्रद्धालुओं को मुहैया कराई जाएं बेहतर सुविधाएं: हेमंत

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंगलवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट केंद्र ऋषिकेश में नव स्थापित कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं तथा कार्यालय कक्षों का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

उन्होंने कार्यालय कक्ष, पूछताछ काउंटर, आईटी सेल, मीडिया सेंटर तथा सभागार का निरीक्षण करते हुए ट्रांजिट केंद्र परिसर में यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को देखा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं सुदृढ़ रखी जाएं। उन्होंने आईटी और सूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केदारनाथ में साधु-संतों के वेश में बहुरूपिए! ऑपरेशन कालनेमि से होगी सही पहचान

हरिद्वार से चारधाम को दिन में भी मिलेंगी बस

हरिद्वार जिले में पहली बार चारधाम यात्रा में दोपहर में भी बसों का संचालन शुरू किया गया है। इससे पहले हरिद्वार डिपो से सुबह सात बजे के बाद चारधाम यात्रा के लिए बसें नहीं चलती थीं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों की संख्या भी बढ़ा दी है। विशेष रूप से सोनप्रयाग मार्ग पर 15 बसें लगाई गई हैं। पहली बार सोनप्रयाग के लिए बस सेवा सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध है। बद्रीनाथ के लिए सुबह 5 और 7 बजे, गंगोत्री के लिए सुबह 6 बजे बसों का संचालन किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम यात्रा: होटल, ढाबों और दुकानों पर लगातार छापेमारी के आदेश, क्या वजह?

चार हजार यात्रियों ने कराया पंजीकरण

ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ी। मंगलवार को करीब चार हजार यात्रियों ने पंजीकरण कराया। चारधाम ट्रांजिट केंद्र में 24 काउंटरों पर तड़के से यात्रियों की कतार लगी। यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ओएसडी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि मंगलवार को 4000 यात्रियों ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। पंजीकरण लगातार बढ़ रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।