एक महीने में दूसरी मुलाकात, पीएम मोदी से फिर मिले सीएम भजनलाल; इन मुद्दों पर चर्चा संभव
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। संसद भवन में हुई इस मुलाकात से पहले 28 फरवरी को पीएम मोदी अजमेर दौरे पर गए थे, उस दौरान भी मीटिंग हुई थी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। संसद भवन में हुई इस मुलाकात से पहले 28 फरवरी को पीएम मोदी अजमेर दौरे पर गए थे, उस दौरान भी मीटिंग हुई थी। इधर बीते सोमवार और मंगलवार को पीएम मोदी ने संसद में इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए हालातों पर चिंता जताते हुए राज्यों से सहयोग करने की अपील की थी।
सीएम भजनलाल ने ट्वीट करके दी जानकारी
ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएम भजनलाल ने वैश्विक हालातों के बीच पैदा हो रहे तेल-गैस संकट के मुद्दे पर बातचीत की होगी। एलपीजी किल्लत को लेकर अपडेट देने के भी आसार लगाए जा रहे हैं। सीएम भजनलाल ने अपने एक्स अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- “आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर राजस्थान के सर्वांगीण विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनकी दूरदर्शी सोच और स्पष्ट दिशा-निर्देश हमें एक समृद्ध राजस्थान के निर्माण की राह दिखाते हैं।”
मंत्रीमंडल विस्तार, चुनाव जैसे मुद्दों पर बातचीत के आसार
इस मुलाकात में संभव है कि राजस्थान के स्थानीय मुद्दों की भी चर्चा हुई होगी। प्रदेश में काफी लंबे समय से मंत्रिमंडल के विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं। हो सकता है कि इस पर चर्चा हुई हो कि किसे शामिल करना है और किसे हटाना है, क्योंकि अभी भी कई राजनीतिक नियुक्तियां लंबित हैं। पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव को लेकर चर्चा होने के भी आसार हैं। बाकी सीएम भजनलाल ने अपने ट्वीट में इस बात का जिक्र किया है कि पीएम की दूरदर्शी सोच और स्पष्ट दिशा-निर्देश हमें एक समृद्ध राजस्थान के निर्माण की राह दिखाते हैं।




साइन इन