Chardham Yatra Begins Today Kedarnath and Badrinath dham Opening dates and time Key Travel Rules Explained आज से चारधाम यात्रा, केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब खुलेंगे; यात्रा के नियम भी जानिए, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

आज से चारधाम यात्रा, केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब खुलेंगे; यात्रा के नियम भी जानिए

आज गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा का आगाज हो रहा है। कुछ दिन बाद केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। इस साल चारधाम यात्रा के लिए कुछ नियम भी हैं, जिनका सख्ती से पालन किया जाएगा।

Sun, 19 April 2026 07:45 AMGaurav Kala देहरादून
share
आज से चारधाम यात्रा, केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब खुलेंगे; यात्रा के नियम भी जानिए

Chardham Yatra Rules: चार धाम यात्रा का आज से शुभारंभ होने जा रहा है। पहले दिन अक्षय तृतीया के दिन पूरे विधि विधान से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। चार धाम यात्रा में इस बार कई तरह के बदलाव किए गए हैं। यात्रा को सुगम और सरल बनाने को भीड़ नियंत्रण पर विशेष फोकस किया गया है। कैमरों की मदद से हेड काउंट होंगे। दर्शन में भीड़भाड़ से बचने को टोकन सिस्टम लागू होगा। तय एसओपी का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसमें गैर सनातनियों के धामों में प्रवेश पर पाबंदी सुनिश्चित की जाएगी। गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक निगरानी को नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाई जा सके।

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे

आज गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12.15 मिनट पर खुल रहे हैं। इसके कुछ देर बाद यमुनोत्री धाम के कपाट 12.35 पर खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खोले जाएंगे। वहीं, 23 अप्रैल को 6.15 सुबह बदरीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से खोले जाएंगे। आगामी दो दिनों बाद विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो जाएगी, ऐसे में जिला प्रशासन यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। जहां सड़क मार्ग को बेहतर किया जा रहा है वहीं पैदल मार्ग पर भी पूरी तरह आवाजाही के लिए तैयारियां कर दी गई है। गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर को सजाया गया है। केदारनाथ में भी तैयारियां चल रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज खुल रहे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, इस साल प्लास्टिक मुक्त चारधाम यात्रा

केदारनाथ में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया

केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने को गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक 24 घंटे निगरानी को एक उच्च तकनीक वाला कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया है। इस मार्ग पर 360-डिग्री कैमरे और 90 से अधिक अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं। महत्वपूर्ण स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के रूप में लाउडस्पीकर लगाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Chardham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो जाएगी चारधाम यात्रा, जानिए शेड्यूल

70 मीटर के दायरे में रील बनाने पर रोक

धामों में रील बना कर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ भी सख्ती से निपटा जाएगा। मंदिर से 70 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की रील बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। 70 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मोबाइल, कैमरे रखने को लॉकर मिलेंगे।

धामों में दर्शन की अधिकतम सीमा समाप्त

इस बार प्रतिदिन धामों में दर्शन करने की अधिकतम सीमा भी समाप्त कर दी गई है। लगातार बढ़ते दबाव के बीच सरकार ने अधिकतम सीमा को समाप्त कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैर सनातनी, रील और...; 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के नियम जान लीजिए

धामों में आने वालों को ग्रहण करना होगा पंचगव्य

गंगोत्री यमुनोत्री धाम में पंचगव्य ग्रहण करना अनिवार्य कर दिया गया है। यहां आने वाले हर श्रद्धालु को दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर से मिला कर तैयार होने वाले पंचगव्य को ग्रहण करना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।