Char Dham Yatra 2026 Rules Non sanatani Reels and mobile phones banned all details गैर सनातनी, रील और...; इस साल 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के नियम जान लीजिए, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

गैर सनातनी, रील और...; इस साल 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के नियम जान लीजिए

Chardham Yatra 2026: इस साल चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने साफ किया है कि गैर सनातनी को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल फोन, तस्वीर और रील पर पाबंदी रहेगी।

Sun, 5 April 2026 10:07 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
गैर सनातनी, रील और...; इस साल 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के नियम जान लीजिए

Chardham Yatra 2026: इस साल 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि यात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि चारधाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर सख्ती के साथ प्रतिबंध लागू कराया जाएगा। मोबाइल, कैमरों से फोटो, वीडियो और रील बनाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां हो गई हैं। सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के दर्शनों को सुलभ बनाने के लिए वीडियो रील बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। अब मंदिर परिसरों के 70 मीटर के दायरे में फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस संकट से चिंता बढ़ी; चारधाम यात्रा से पहले लकड़ी और कोयला के भाव आसमान पर

मंदिर की गरिमा के मद्देनजर कड़े फैसले

यह निर्णय मंदिर की गरिमा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर सख्ती बरती जाएगी। उनके अनुसार, अभी तक चारधाम में 11,68,644 पंजीकरण हो चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम यात्रा से पहले सरकार की मुश्किलें, एटीसी के लिए नहीं मिल रही जमीन

बीकेटीसी वेबसाइट से पूजा की बुकिंग जल्द

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यह भी जानकारी दी कि विभागीय वेबसाइट से जल्द ही पूजा की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। इससे श्रद्धालु घर बैठे ही अपनी पूजा की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकेंगे। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए विश्राम गृहों में बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस बार दर्शन व्यवस्था को अधिक सरल और सुगम बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम पंजीकरण में छांटे जाएंगे गैर सनातनी, मंदिर प्रबंधन-सारा अली खान अलग मामला

गैर सनातनी का मामला क्यों गर्माया

इस साल चारधाम यात्रा में गैर सनातनियों की एंट्री बैन को लेकर मामला तब गर्माया, जब बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से सारा अली खान को लेकर सवाल किया गया था। सारा अली खान बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और लगातार बाबा केदार के धामों की यात्रा के लिए उत्तराखंड आती रहती हैं। उन्होंने 20 किलोमीटर की कठिन रुद्रनाथ यात्रा से लेकर 14 किलोमीटर की केदारनाथ यात्रा की है। हेमंत द्विवेदी ने गैर सनातनियों को लेकर स्पष्ट कहा है कि अगर किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति में सनातन के प्रति आस्था है तो उसे प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

किस धाम के कब कपाट खुलेंगे

जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा के कपाट अप्रैल माह में खुलने जा रहे हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह लगभग 6:15 बजे खुलेंगे। वहीं, श्री हेमकुंड साहिब के कपाट की तारीख अलग से मई के आसपास घोषित की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।