Char Dham Yatra kaam ki baat Get Pass Live Weather and Traffic Updates With Just One WhatsApp Message चारधाम यात्रा का प्लान? वाट्सएप पर एक मैसेज से पास, मौसम और ट्रैफिक की लाइव डिटेल, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

चारधाम यात्रा का प्लान? वाट्सएप पर एक मैसेज से पास, मौसम और ट्रैफिक की लाइव डिटेल

Char Dham Yatra Kaam ki Baat: चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार की वाट्सएप सेवा काफी फायदेमंद है। एक मैसेज से यात्री को पास, मौसम और जाम की लाइव डिटेल मिलेगी।

Wed, 20 May 2026 09:44 AMGaurav Kala देहरादून/उत्तरकाशी
share
चारधाम यात्रा का प्लान? वाट्सएप पर एक मैसेज से पास, मौसम और ट्रैफिक की लाइव डिटेल

Char Dham Yatra Kaam ki Baat: चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब पंजीकरण प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्हाट्सएप आधारित रजिस्ट्रेशन सेवा काफी मददगार है, इसके जरिए देश-विदेश में बैठे यात्री मोबाइल फोन से ही यात्रा पंजीकरण और जरूरी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने 83948 33833 नंबर जारी किया है।

श्रद्धालुओं को सिर्फ इस नंबर पर वाट्सएप में “Yatra” लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद सिस्टम की ओर से स्वतः गाइडलाइंस भेज दी जाएंगी। यात्री इसी प्लेटफॉर्म पर दस्तावेज और जरूरी विवरण अपलोड कर यात्रा पास प्राप्त कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड कैसे बनाएं? MP से आए 90 यात्री दो दिन फंसे रहे

मौसम अपडेट की लाइव जानकारी

इतना ही नहीं, यात्रियों को यात्रा मार्ग की स्थिति, मौसम अपडेट और रास्तों के बंद या खुलने की लाइव जानकारी भी मिलेगी। हेली सेवा, होटल और होमस्टे बुकिंग जैसी सुविधाएं भी इसी प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि यह नंबर सिंगल विंडो सिस्टम की तरह काम कर रहा है और चारधाम यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्म हवाओं ने उत्तराखंड को झुलसाया, हीट वेव अलर्ट के बीच IMD ने दी गुड न्यूज

केदारनाथ में ऑक्सीजन की कमी बनी मुश्किल

चारधाम यात्रा शुरू हुए करीब एक महीना होने को है और अभी तक 61 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें से आधे से अधिक 33 तीर्थ यात्रियों की मौत अकेले केदारनाथ धाम में हुई है। विदित है कि चारों धामों में केदारनाथ की यात्रा सबसे कठिन होती है। केदारनाथ 11 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है और ऑक्सीजन की कमी एक बड़ी समस्या है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्र से जाने वाले तीर्थ यात्रियों के सामने हाई ब्लड प्रेशर और हाई एल्टीट्यूट सिकनेस की भी समस्या होती है।

सावधानी बरतने से कम हो सकता है खतरा

पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ आरपी भट्ट का कहना है कि केदारनाथ व चारधाम यात्रा से पहले तैयारियां बेहद जरूरी है। सबसे पहले डॉक्टर से फिटनेस लेना जरूरी है। यात्रा के तीन चार सप्ताह पहले से ही आधे घंटे की वॉक शुरू करनी चाहिए। खासकर सीढ़ियां चढ़ने की प्रैक्टिस करनी चाहिए। यात्रा को एक दिन में पूरा करने की बजाए रास्ते में एक रात का स्टे जरूरी है। यात्रा के दौरान सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी घबराहट या सांस लेने मे दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरिद्वार में दो बाघों को बेरहमी से मार पैर काटकर ले गए, अब मां बाघिन भी लापता

गंगोत्री और यमुनोत्री में लग रहा जाम

चारधाम यात्रा इन दिनों अपने चरम पर है। यात्री वाहनों की बढ़ती भीड़ से जाम भी लग रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन 30 हजार से अधिक यात्री धामों के दर्शन को पहुंच रहे हैं। यात्रियों की बड़ती संख्या से होटल प्रतिष्ठानों एवं धामों में रौनक लौट आई है। भीड़ इतनी है कि जानकी चटटी से यमुनोत्री धाम तक के पांच किमी. के सफर में श्रद्धालुओं को 1 किमी तय करने में लगभग एक से डेढ घंटें का समय लग रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नही रखी है।

गत 19 अप्रैल को अक्षय तृतीय के पर्व पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। जिसके बाद से यात्री गंगोत्री, यमुनोत्री, केदार व बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। मंगलवार को यात्रा को एक माह का समय पूरा हो गया है। यहां यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के अब तक 5 लाख से अधिक तीर्थ यात्री दर्शन कर लौट चुके हैं। यहां यमुनोत्री धाम में गत दिवस 16136 व गंगोत्री धाम में 11942 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। दिन प्रतिदिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या पर चारधाम यात्रा कारोबारियों में खुशी की लहर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।