Char Dham Yatra Begins Amid Mausam Alert Rain Forecast Across Hills Lightning IMD Latest Prediction चारधाम यात्रा शुरू होते ही IMD की चेतावनी, कब-कहां बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने का भी खतरा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

चारधाम यात्रा शुरू होते ही IMD की चेतावनी, कब-कहां बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने का भी खतरा

Chardham Yatra IMD Alert: चारधाम यात्रा शुरू होते ही मौसम विभाग ने पहाड़ों में बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। 21 अप्रैल तक आठ जिलों में बारिश का अनुमान है।

Mon, 20 April 2026 07:37 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
चारधाम यात्रा शुरू होते ही IMD की चेतावनी, कब-कहां बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने का भी खतरा

Chardham Yatra IMD Alert: आस्था के सबसे बड़े पर्व चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इस बार यात्रा कई मोर्चों पर संकट से घिरी नजर आ रही है। एक ओर मिडिल ईस्ट तनाव के चलते एलपीजी गैस की भारी किल्लत है, तो दूसरी ओर मौसम भी यात्रियों और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिन आठ पहाड़ी जिलों में बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा का विधिवत आगाज हुआ। अब 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। लेकिन यात्रा शुरू होते ही गैस संकट और मौसम के बदलते मिजाज ने चिंता बढ़ा दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम यात्रा शुरू पर संकट के बादल मंडराए! केंद्र से अब तक नहीं मिला LPG कोटा

कब-कहां बारिश का अलर्ट

20 और 21 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों (4000 मीटर से ऊपर) में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 20 अप्रैल को देहरादून, टिहरी और नैनीताल में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने 19 और 20 अप्रैल के लिए खास चेतावनी जारी की है> 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान घरों में रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले कपाट, तस्वीरों में देखिए चारधाम यात्रा का भव्य आगाज

22-23 अप्रैल को राहत

22 और 23 अप्रैल को पूरे उत्तराखंड में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इन दो दिनों में किसी तरह की बारिश या चेतावनी नहीं है, जिससे लोगों और यात्रियों को राहत मिलेगी। 24 और 25 अप्रैल को एक बार फिर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केदारनाथ के लिए हेली सेवा 22 अप्रैल से शुरू, कैसे-कहां करें टिकट बुक; रिफंड भी

पंतनगर में 40 के करीब पारा

इससे पहले उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में रविवार को लू जैसी गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल रहे। देहरादून में 36.7 और पंतनगर में 39.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।