Gas Crisis Sparks Chaos in uttarakhand Firewood Hits 2000 Coal Prices also Surge Before Chardham Yatra गैस संकट से चिंता बढ़ी; चारधाम यात्रा से पहले लकड़ी और कोयला के भाव आसमान पर, कितने में मिल रहा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

गैस संकट से चिंता बढ़ी; चारधाम यात्रा से पहले लकड़ी और कोयला के भाव आसमान पर, कितने में मिल रहा

Gas Crisis: गैस संकट ने उत्तराखंड में चिंता बढ़ा दी है। चारधाम यात्रा से पहले लकड़ी के दाम 2000 रुपए तक पहुंच गए हैं। कोयले के दामों में भी इजाफा हुआ है।

Wed, 1 April 2026 12:17 PMGaurav Kala देहरादून
share
गैस संकट से चिंता बढ़ी; चारधाम यात्रा से पहले लकड़ी और कोयला के भाव आसमान पर, कितने में मिल रहा

Gas Crisis: मध्यपूर्व में जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कमी का असर उत्तराखंड में दिखने लगा है। कुछ पर्वतीय इलाकों में सप्लाई बाधित हो रही है, पेट्रोल नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। वहीं, गैस संकट से लकड़ी के दाम भी 2000 रुपए तक बढ़ गए हैं। कोयला भी 3800 रुपए से 4500 रुपए प्रति कुंतल पहुंच गया है। चारधाम यात्रा और शादी के सीजन से पहले उत्तराखंड में गैस संकट से होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों में तनावपूर्ण हालात हैं।

गैस संकट के चलते सीधे टाल से खरीदने पर लकड़ी अब 1200 रुपये प्रति कुंतल मिल रही है, जिसमें 400 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, होटल और ढाबों में डिमांड पर मंगाने वाली लकड़ी 2000 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, हर बोतल के लिए इतने चुकाने होंगे; जानें नए रेट

लकड़ी और कोयले के दाम बढ़े

रेस्टोरेंट चलाने वाले बलवीर सिंह बताते हैं कि मजबूरी में महंगी लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है। इसी तरह कोयले के दाम भी सात रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। बंजारावाला के रेस्टोरेंट संचालक विनोद मिश्रवाण के अनुसार, जो कोयला पहले 3800 रुपये प्रति कुंतल था, वह अब 4500 रुपये तक पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च उम्मीद से ज्यादा ठंडा, 11 फीसदी अधिक बारिश; अप्रैल के लिए क्या भविष्यवाणी

डीजल डलवाने को जेसीबी भी पंप पर लानी होगी

प्रदेश के शहरी इलाकों में लोगों में असमंजस की स्थिति है। दून में प्रशासन ने पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्यों के लिए पेट्रोल-डीजल बिना अनुमति के न दिया जाए। निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीनों को भी डीजल के लिए पंपों तक लाया जा रहा है। वाहन के अलावा तेल बिक्री पर मनाही है। शहरों में निजी पंपों पर तेल की कमी से सरकारी पंपों की सेल 20 फीसदी तक बढ़ी है।

हालांकि पूर्ति विभाग का कहना है कि तेल की सप्लाई सुचारु है। गफलत में लोग अधिक तेल भरवा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी कैलाश अग्रवाल ने बताया कि जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मामले में एक बैठक पेट्रोल पंप एसोसिएशन के साथ बैठक होनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल-उद्योगों को सस्ती बिजली, डिजिटल पेमेंट पर छूट; उत्तराखंड में आज से नई दरें

अवैध गैस रिफिलिंग में महिला के खिलाफ केस

देहरादून प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर में पूर्ति विभाग और पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग का खुलासा किया है। पुलिस ने अवैध रिफिलिंग कर रही महिला के खिलाफ सोमवार रात प्रेमनगर थाने में केस दर्ज किया। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक नवीन कुमार, लोकेश पंत, होशियार सिंह और संजय कुमार ने ठाकुरपुर में एक दुकान पर छापा मारा। वहां रीमा निवासी बल्लीवाला चौक को घरेलू सिलेंडर से गैस रिफिल करते पकड़ा। मौके से एक घरेलू सिलेंडर, दो छोटे सिलेंडर और रिफिलिंग किट बरामद की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।