Champawat Gangrape vicitm viral video Create Fake Rape Situation Reveals Full Truth दुष्कर्म वाले हालत बनाए ताकि...; चंपावत फर्जी गैंगरेप में पीड़िता ने बताया उस रात का पूरा सच, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

दुष्कर्म वाले हालत बनाए ताकि...; चंपावत फर्जी गैंगरेप में पीड़िता ने बताया उस रात का पूरा सच

Champawat Fake Gangrape: चंपावत फर्जी गैंगरेप में अब पीड़िता का कहना है कि उसने कमल रावत, अर्जिता के साथ मिलकर एक कमरे में दुष्कर्म जैसे हालात बनाए, ताकि उन लोगों को फंसाया जा सके।

Sat, 9 May 2026 06:41 AMGaurav Kala चंपावत
share
दुष्कर्म वाले हालत बनाए ताकि...; चंपावत फर्जी गैंगरेप में पीड़िता ने बताया उस रात का पूरा सच

Champawat Fake Gangrape: उत्तराखंड के चम्पावत में कथित गैंगरेप की साजिश में पुलिस ने पूर्व बीडीसी सदस्य कमल, उसकी महिला मित्र अर्जिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अन्य आनंद महरा पर भी केस दर्ज किया है। आनंद महरा कांग्रेस नेता बताया जा रहा है। तीनों पर नाबालिग को बंधक बनाकर झूठा वीडियो वायरल करने और तीन लोगों को फंसाने की साजिश रचने के आरोप हैं। इस मामले में अब दो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो पीड़िता का है। पीड़िता का चेहरा ब्लर है और वह उस रात की पूरी कहानी बता रही है। पीड़िता ने बताया कि कैसे कमल रावत और अर्जिता के साथ मिलकर उसने फर्जी दुष्कर्म की पूरी कहानी रची।

सल्ली गांव में बीते बुधवार को कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। शुरुआत में पुलिस ने तीन पर केस दर्ज किया था। बाद में खुलासा करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को फर्जी और साजिश करार दिया। शुक्रवार को राम सिंह रावत ने चम्पावत कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि कमल ने सल्ली में उनके मकान का ताला तोड़कर नाबालिग को बंधक बनाया गया। नाबालिग के पैर रस्सी से बांध दिए और बाहर से ताला लगाकर षड्यंत्र रचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदले की आग में घिनौना कांड; निर्वस्त्र मिली थी किशोरी; चंपावत में फर्जी गैंगरेप

कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि कमल रावत निवासी सल्ली, अर्जिता राय निवासी कनलगांव चम्पावत और उनके एक अन्य साथी आनंद सिंह महरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कमल और अर्जिता को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। तीसरा आरोपी आनंद महरा कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है।

पीड़िता का वीडियो हो रहा वायरल

चम्पावत में 16 साल की किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को प्रसारित दो वीडियो ने पूरे मामले का रुख बदल दिया। एक कथित वीडियो में जहां किशोरी ने खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात से इनकार किया है। वहीं, किशोरी के चचेरे भाई ने भी पुलिस पर लगाए आरोपों से मुकर माफी मांगी है।

फर्जी दुष्कर्म से तीनों को फंसाने की प्लानिंग थी

शुक्रवार को वायरल एक वीडियो में किशोरी कहती दिख रही है कि आरोपी बनाए गए तीनों लोगों ने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया। किशोरी कहती है कि ‘विनोद रावत मेरा दोस्त था। पूरन रावत और नवीन रावत को मैं नहीं जानती हूं। विनोद रावत मेरे दोस्त की शादी में आया था। मैं भी वहीं थी, वो जल्दी चला गया था। हमारी योजना यह थी कि मैं, कमल रावत और अर्चिता राय हम उस कमरे में जाएं और खुद ही दुष्कर्म वाली हालत बनाएं और तीन लोगों पर आरोप लगाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सप्रेसवे के बाद उत्तराखंड को नया ‘गिफ्ट’ देंगे PM, नाव की सवारी भी करेंगे

पीड़िता का दावा- अब किसी का दबाव नहीं

मैं स्पष्ट कहना चाहती हूं कि उन तीनों ने मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया और मैं यह बात किसी के दबाव में आकर नहीं, होशो-हवास में कह रही हूं।’ वीडियो में किशोरी का चेहरा ब्लर है और आवाज भी स्पष्ट है। ऑडियो में काफी शोर है और कुछ लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है। पीड़िता का यह वीडियो किसने बनाया और कैसे जारी हुआ, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इधर, चम्पावत एसपी रेखा यादव ने दोनों वायरल हो रहे वीडियो पीड़िता और उसके चचेरे भाई के होने की पुष्टि की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून-मसूरी में बारिश-ओले; पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तराखंड में कब तक ऐसा मौसम

चचेरे भाई का दावा-कमल के कहने पर लिखा गया पत्र

पीड़िता के चचेरे भाई ने भी एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह कह रहा है कि ‘काफी दिनों से बहन और चाचा से बात नहीं हो पा रही थी। गुरुवार को फोन लगाया तो कमल रावत ने उठाया। उसने बताया कि चाचा का पता नहीं। तुम्हारी बहन पुलिस हिरासत में है। मैं घबरा गया तो कमल ने एसपी का नंबर दे दिया। मैंने एसपी को फोन किया, पर उन्होंने नहीं उठाया। कमल ने कहा, वीडियो क्लिप बनाकर भेज दे। कमल ने व्हाट्सऐप पर लिखकर भेजा, जिसे मैंने पत्र बना कर एसपी को भेज दिया। कमल ने कहा था कि पैसे देकर समझौते का दबाव डाला जा रहा है। शाम को चाचा से बात हुई तो उन्होंने साजिश की बात बताई। मैं एसपी और जनता से माफी मांगना चाहता हूं कि मैंने बिना सोचे-समझे बोल दिया।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।