Bus driver saved 34 passengers and lose his own life after coming under wheels in Uttarakhand उत्तराखंड में चालक ने सूझबूझ से बचाई 34 यात्रियों की जान, फिर उसी बस के पहिये के नीचे आकर गंवा दी जान, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में चालक ने सूझबूझ से बचाई 34 यात्रियों की जान, फिर उसी बस के पहिये के नीचे आकर गंवा दी जान

यह हादसा उस वक्त हुआ जब धारचूला से टनकपुर जा रही बस के ब्रेक चंपावत से 18 किलोमीटर पहले मरोड़ाखान के पास ढलान पर अचानक फेल हो गए। इसके बाद बस में सवार 34 यात्रियों की जान बचाने के मकसद से चालक ने वाहन को रोकने के लिए उसे अपनी दाईं ओर स्थित पहाड़ी से टकरा दिया।

Wed, 3 June 2026 07:10 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, चंपावत, उत्तराखंड
share
उत्तराखंड में चालक ने सूझबूझ से बचाई 34 यात्रियों की जान, फिर उसी बस के पहिये के नीचे आकर गंवा दी जान

उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बस चालक ने पहले तो अपनी सूझबूझ से ब्रेक फेल हो चुकी रोडवेज बस में सवार 34 यात्रियों की जान बचा ली, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उसी बस के अगले पहिये के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह लोहाघाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर राईकोट महर के पास हुआ। इस दौरान बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया था, इसके बाद ड्राइवर ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस तो रूक गई, लेकिन दरवाजा एकाएक खुल जाने से बाहर छिटके चालक की बस के अगले पहिए की चपेट आने से मौत हो गई।

लोगों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवाने वाले बस चालक की पहचान बेनीराम थ्वाल (उम्र- 49 साल) पुत्र स्व. महादेव थ्वाल के रूप में हुई है, जो कि चम्पावत के बडोली क्षेत्र के निवासी थे। घटना की जानकारी देते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के क्षेत्रीय मंडल टनकपुर के सहायक मंडलीय प्रबंधक सुरेश पांडे ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 10 बजे बारहमासी सड़क पर हुई, जब धारचूला से टनकपुर जा रही बस (UK-07 PA3122) के ब्रेक चंपावत से 18 किलोमीटर पहले मरोड़ाखान के पास ढलान पर अचानक फेल हो गए। इसके बाद बस में सवार 34 यात्रियों की जान बचाने के मकसद से चालक ने वाहन को रोकने के लिए उसे अपनी दाईं ओर स्थित पहाड़ी से टकरा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस अचानक बनी आग का गोला, 32 यात्री थे सवार

ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से टकराकर बस को रोका


उधर बस के परिचालक किशन बहादुर ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद जब बस अनियंत्रित हो रही थी तो बस को रोकने के लिए चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि पहाड़ी से टकराने के दौरान बस का चालक की सीट तरफ वाला दरवाजा एकाएक खुल गया और चालक बेनीराम छिटककर नीचे गिर गए। इसी दौरान बस के अगले पहिए की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक महिला यात्री को हल्की चोट भी आई, जबकि बाकी सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुद को कृष्ण बताने वाला IITian बाबा, कॉलेज के दिनों में भी कई युवतियों को फंसाया

एक महिला को छोड़ किसी यात्री को चोट नहीं आई

हादसे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक के शव को पहिए के नीचे से निकलवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिचालक ने बताया कि बस में 34 यात्री सवार थे, हालांकि चालक की सूझबूझ से एक महिला को छोड़ किसी को कोई चोट नहीं आई। बाद में सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन पहले ट्रेकिंग पर गई MBA छात्रा के साथ अनहोनी? 2 साथियों पर अपहरण का केस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।