Bride Father Dies of Heart Attack during marriage After Groom Demand in Khatima उत्तराखंड के खटीमा में दूल्हे की डिमांड सुनकर दुल्हन के पिता को हार्ट अटैक, हो गई मौत, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड के खटीमा में दूल्हे की डिमांड सुनकर दुल्हन के पिता को हार्ट अटैक, हो गई मौत

उत्तराखंड के खटीमा में शादी के बीच दूल्हे ने ऐसी डिमांड कर दी कि दुल्हन के पिता को हार्ट अटैक आ गया और उनकी वहीं मौत हो गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Mon, 8 June 2026 09:14 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, खटीमा
share
उत्तराखंड के खटीमा में दूल्हे की डिमांड सुनकर दुल्हन के पिता को हार्ट अटैक, हो गई मौत

उत्तराखंड के खटीमा में शादी के बीच दूल्हा पक्ष की डिमांड सुनकर दुल्हन के पिता इतने सदमे में आ गए कि उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से शादी में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने दूल्हे, उसके पिता, भाई और बारातियों को बंधक बना लिया। इस दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कई बाराती जान बचाने को मैरिज हॉल के पास मकान की छत से कूदकर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची ने हालात को नियंत्रित किया।

दुल्हन के पिता की मौत से शादी में अफरा-तफरी का माहौल

बाइक के बाद पांच लाख की डिमांग पर अड़ा दूल्हा पक्ष

इस्लामनगर वार्ड नंबर-7 के सादिक ठेकेदार की बेटी की बारात रविवार को बरेली के बड़ा फरीदपुर से आई थी। निकाह के समय मेहर की राशि पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि शादी तय होने के बाद भी लड़का पक्ष ने पहले स्कूटी और बाद में अपाचे बाइक और एक लाख रुपये की मांग की । निकाह के समय लड़की पक्ष मेहर की राशि पांच लाख रुपये तय करने पर अड़ा था। लड़का पक्ष 21 हजार से अधिक देने को तैयार नहीं था। विवाद में सादिक को हार्टअटैक आ गया। उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आज से घर-घर आएंगे BLO, जानिए कब क्या होगा, कहां देखें वोटर लिस्ट

गमगीन हो गया माहौल

दहेज और मेहर की रकम को लेकर विवाद में दुल्हन के पिता की हार्टअटैक से मौत की खबर मिलते ही माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित लोगों ने दूल्हा, उसके बहनोई, भाई समेत कई बारातियों को घेर लिया और मारपीट की। कई बाराती पास के मकान की छत से कूदकर भागे, जिससे छत का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ लोग घायल हो गए।

शादी के दौरान गमगीन माहौल

विवाद के दौरान मैरिज हॉल में कुर्सियां भी तोड़ दी गईं। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं, बच्चों और अन्य बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाला। देर रात तक कोतवाल विजेंद्र शाह और एसआई किशोर पंत की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी थी। कोतवाल ने बताया कि समझौते का प्रयास किया जा रहा है। यदि कोई समाधान नहीं निकलता है तो दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके पर मौलाना इरफानुल हक, सभासद असलम अंसारी, पूर्व बीडीसी सदस्य ताहिर, अराफात, बाबू प्रधान, नफीस अंसारी, मौलाना फरियाद आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरिद्वार में 3 साल की बच्ची किडनैप, CCTV में आरोपियों की पहचान;अबतक क्या पता लगा

पुलिस को फटकारनी पड़ीं जमीन पर लाठियां

खटीमा। मैरिज हॉल इस्लामनगर के बीच में है, जहां लगभग बीस हजार से अधिक की आबादी है। दुल्हन के पिता की मौत के बाद हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस बार-बार भीड़ से मौके से हटने के लिए अनाउंस करती रही। कई बार पुलिस को जमीन पर लाठियां भी फटकारनी पड़ीं। इधर, दुल्हन के पिता की मौत के बाद सबसे बड़े भाई जाहिद के ऊपर अपनी बहन की शादी कराने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। लड़की के रिश्तेदारों के मुताबिक, देर रात तक लड़की के पिता सादिक का जनाजा रखा जाएगा। लड़की सदमे में है, वहीं अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों में दहेज लोभियों को लेकर काफी आक्रोश है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BRICS के मंच पर हिमालयी राज्य उत्तराखंड की जमकर तारीफ, इन 2 घटनाओं का जिक्र

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।