SIR in Uttarakhand BLOs to Begin Door to-Door Verification Today Know the Schedule and Where to Check Voter List SIR: उत्तराखंड में आज से घर-घर आएंगे BLO, जानिए कब क्या होगा, कहां देखें वोटर लिस्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

SIR: उत्तराखंड में आज से घर-घर आएंगे BLO, जानिए कब क्या होगा, कहां देखें वोटर लिस्ट

SIR in Uttarakhand: उत्तराखंड में आज एसआईआर शुरू हो रहा है। बीएलओ गणना फार्म लेकर घर-घर पहुंचेंगे। अभियान 7 जुलाई तक चलेगा।

Mon, 8 June 2026 08:40 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
SIR: उत्तराखंड में आज से घर-घर आएंगे BLO, जानिए कब क्या होगा, कहां देखें वोटर लिस्ट

SIR in Uttarakhand: उत्तराखंड में मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए आज 8 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) वृहद अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत 11733 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गणना फार्म लेकर घर-घर पहुंचेंगे।

सात जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान बीएलओ हर मतदाता के घर जाकर गणना प्रपत्र (एनुमरेशन फॉर्म) वितरित करेंगे और उन्हें भरवाकर वापस एकत्र करेंगे। यदि मतदाता अपने घर पर उपस्थित नहीं मिलता है, तो बीएलओ उसे खोजने के लिए कुल तीन बार उसके घर का दौरा करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SIR पर भाजपा और कांग्रेस अलर्ट, आपके घर 3 बार दस्तक देंगे बीएलओ; कब क्या होगा

‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ का लाभ उठा सकेंगे मतदाता

प्रदेश में सोमवार से शुरू हो रहे एसआईआर के तहत मतदाताओं को नई सुविधा मुहैया कराई गई है। मतदाता ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ फीचर का उपयोग कर एक क्लिक पर अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से कॉल बुक कर सकेंगे।

इसके लिए राज्य के मतदाताओं को https://voters.eci.gov.in पर विजिट करके या ईसीआई-नेट मोबाइल ऐप डाउनलोड कर कॉल बुक करवानी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि कॉल बुक कराने के बाद दो दिन में बीएलओ खुद मतदाता से संपर्क करेंगे। क्षेत्र भ्रमण में कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो बीएलओ तीन बार घर पर विजिट करेंगे और वह स्टीकर लगाकर अगली तारीख एवं मोबाइल नंबर लिखेंगे। इसके बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन होगा। 14 जुलाई से 13 अगस्त के बीच दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी। 11 सितंबर तक सबका निस्तारण होगा। 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के लिए IMD की बड़ी भविष्यवाणी- 5 जिलों में आज बारिश, मैदानों में गर्मी

यहां देखें पुरानी वोटर लिस्ट

मतदाताओं की सुविधा को वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने या अपने पिता/पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही गली, मोहल्लों और एरिया के नाम से भी मतदाता सूची खोजने की सुविधा है।

कब क्या होगा

● 8 जून से 7 जुलाई: बीएलओ घर-घर जाकर गणना फार्म वितरित करेंगे। भरे हुए फार्म लेंगे। फार्मों को बीएओ ऐप से डिजिटाइज कर अपलोड करेंगे ● 14 जुलाई: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन ● 14 जुलाई से 13 अगस्त: दावे और आपत्तियां दर्ज होंगी ● 11 सितंबर: दावे और आपत्ति पर नोटिस और निस्तारण होगा ● 15 सितंबर: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BRICS के मंच पर हिमालयी राज्य उत्तराखंड की जमकर तारीफ, इन 2 घटनाओं का जिक्र

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।