BJP seeks Uttarakhand Elections wins with help of 70 Plus Veteran MLAs know Reason Behind उत्तराखंड में 70 पार बुजुर्ग महारथियों को फिर चुनावी जंग में उतारेगी भाजपा? ऐसी क्या मजबूरी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में 70 पार बुजुर्ग महारथियों को फिर चुनावी जंग में उतारेगी भाजपा? ऐसी क्या मजबूरी

उत्तराखंड में 2027 चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियां कर रहे हैं। इस बीच भाजपा के हैट्रिक मिशन में सात सीटों पर 70 पार बुजुर्ग महारथियों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Tue, 10 Feb 2026 10:28 AMGaurav Kala विमल पुर्वाल, देहरादून
share
उत्तराखंड में 70 पार बुजुर्ग महारथियों को फिर चुनावी जंग में उतारेगी भाजपा? ऐसी क्या मजबूरी

भाजपा के मिशन 2027 में सात सीटों पर बुजुर्ग विधायकों को लेकर पार्टी में चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, 70 साल की उम्र पार कर चुके इन विधायकों में से कई परिवार के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं। लेकिन, पार्टी का पूरा फोकस जिताऊ चेहरे पर होने से एक बार फिर इन्हीं पर दांव लगाया जा सकता है। हालांकि पार्टी स्तर पर चल रहे सर्वे की रिपोर्ट काफी कुछ तय करने वाली होगी।

विदित है कि भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में हैट्रिक का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी ने जिताऊ प्रत्याशियों को ही टिकट देने का फार्मूला बनाया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उम्र का हवाला देकर कई विधायक अपने बेटे या अन्य परिजनों के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं। लेकिन पार्टी में एक तो 70 साल से अधिक उम्र वालों को टिकट न देने की कोई बाधा नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा का ‘आंचल’ मैला कर रहीं उसकी सहायक नदियां, रिपोर्ट में खतरे की घंटी
ये भी पढ़ें:राहुल का टिकट भी फाइनल नहीं... दिग्गज कांग्रेसी का बयान वायरल, भाजपा ने लिए मजे

क्यों बुजुर्ग महारथियों के रथ पर सवार भाजपा

सबड़े बड़ी वजह है कि ये विधायक पिछले कई सालों से अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव जीतते आ रहे हैं। अगले साल चुनावों में भाजपा हाईकमान एक भी सीट पर रिस्क नहीं लेने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में इनमें से अधिकांश विधायकों को खुद ही चुनाव मैदान में उतरना पड़ सकता है।

फीडबैक से भाजपा अलर्ट

भाजपा सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनावों से पहले कराए जा रहे सर्वे में प्रत्याशियों की उम्र को लेकर भी फीडबैक लिया जा रहा है। खासकर ऐसे मौजूदा विधायकों को लेकर सवाल किए जा रहे हैं जो खुद की बजाय परिवार में किसी के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं। पार्टी के नेताओं ने बताया कि जीत की संभावना के आधार पर ही टिकट दिए जाएंगे। ऐसे में उम्र का हवाला दे रहे नेताओं को भी चुनाव के लिए तैयार रहने को भी कहा जा रहा है।

2027 में इन विधायकों की उम्र 70 पार

2027 को प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है और उस समय भाजपा के सात कद्दावर विधायकों की उम्र 70 साल पार हो जाएगी। इनमें नैनीताल जिले के कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत, पिथौरागढ़ जिले डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल, पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज, देहरादून जिले के रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ, देहरादून जिले के कैंट से विधायक सविता कपूर, अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर से विधायक मोहन सिंह मेहरा और नैनीताल जिले के रामनगर से विधायक दीवान सिंह बिष्ट शामिल हैं।

पार्टी का क्या कहना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि भाजपा में टिकटों का निर्धारण केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड करता है। हमारा काम हर सीट पर ऐसे चेहरों की तलाश करना है जिनके जीतने की सर्वाधिक संभावना है। पार्टी ने 2027 के चुनावों में जीत का लक्ष्य रखा है और उसी के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।