Even Rahul gandhi Ticket is not Confirm Uttarakhand Congress Leader Harak Singh Rawat Statement goes viral BJP Reply राहुल गांधी का टिकट भी फाइनल नहीं... दिग्गज कांग्रेसी का बयान हो रहा वायरल, भाजपा ने लिए मजे, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी का टिकट भी फाइनल नहीं... दिग्गज कांग्रेसी का बयान हो रहा वायरल, भाजपा ने लिए मजे

उत्तराखंड 2027 चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाल रहे हरक सिंह रावत का बयान वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है। इस पर भाजपा ने मजे लिए हैं।

Tue, 10 Feb 2026 08:02 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
राहुल गांधी का टिकट भी फाइनल नहीं... दिग्गज कांग्रेसी का बयान हो रहा वायरल, भाजपा ने लिए मजे

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा समेत सभी दलों के नेता चुनावी तैयारियों को धार दे रहे हैं। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है। जिम्मेदारी मिलते ही हरक सिंह रावत पूरे जोश के साथ मैदान में उतर आए हैं। बयानबाजी से विरोधियों की नींद उड़ाने वाले हरक सिंह का नया वीडियो उनकी अपनी पार्टी की फजीहत बढ़ा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है।

कांग्रेस में टिकट को लेकर बयानबाजी पर हरक सिंह रावत ने राहुल गांधी का नाम लिया। टिकट वितरण को लेकर वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे और कहना चाहते थे कि टिकट उसी को मिलेगा जो जीतने की स्थिति में होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पवित्र हिंदू नाम के आगे मोहम्मद, यह क्या बात हुई? ‘दीपक’ विवाद में बोले CM धामी
ये भी पढ़ें:पूर्व विधायक के भाई की फावड़े से काटकर हत्या, हत्यारोपी मानसिक रोगी

टिकट तो राहुल गांधी का भी कंफर्म नहीं

उन्होंने कहा कि चाहे कोई उम्मीदवार हरक सिंह रावत, गणेश गोदियाल या प्रीतम सिंह का कितना ही करीबी क्यों न हो, अगर वह सीट निकालने की क्षमता नहीं रखता है तो उसे टिकट नहीं दिया जाएगा। उनका साफ संदेश है कि कांग्रेस टिकट केवल जीतने वाले चेहरे को ही देगी।

इस बीच हरक सिंह रावत ने आगे कहा कि कुछ लोग अभी से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेकर यह दावा कर रहे हैं कि उनका टिकट फाइनल है। इस पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है। अगर सीनियर लीडरशिप यह मान ले कि कोई नेता किसी सीट से जीत नहीं सकता, तो उसे टिकट कैसे मिलेगा?

भाजपा ने लिए मजे

हरक सिंह रावत के बयान पर भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने चुटकी ली है। उन्होंने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से पूछा कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी का टिकट भी वह तय करते हैं।

सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए विनोद चमोली ने कहा कि हरक कह रहे हैं कि राहुल गांधी का भी अभी टिकट तय नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता को लेकर हरक का बयान बताता है कि कांग्रेस में अनुशासन जैसी कोई भी बात नहीं है। जिसके मन में जो आता है वह अपने हिसाब से करता है। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत ने राज्य में पूरी कांग्रेस पार्टी को हाईजैक कर लिया है। इसीलिए वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।