Bike catches fire after being hit by speeding vehicle in Haridwar 2 youths dead हरिद्वार में तेज रफ्तार का कहर, गाड़ी से टकराकर बाइक में लगी आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

हरिद्वार में तेज रफ्तार का कहर, गाड़ी से टकराकर बाइक में लगी आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी से टक्कर के बाद एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Sat, 11 April 2026 10:09 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार, भाषा
share
हरिद्वार में तेज रफ्तार का कहर, गाड़ी से टकराकर बाइक में लगी आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी से टक्कर के बाद एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बहादराबाद पुलिस थाने के प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात अलीपुर गांव से कुछ दूरी पर हुआ हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अमरजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जलती हुई मोटरसाइकिल के पास पड़े दोनों युवकों के शवों को हटाया। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन का चालक फरार हो गया।

अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। मृतकों की पहचान अलीपुर गांव के रहने वाले राहुल और राजकमल के रूप में हुई है।

कार और एक ई-रिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत

कुछ समय पहले ही हरिद्वार जिले में ही एक कार और एक ई-रिक्शा की आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में शहरों और गांवों में जमीन के लिए मुआवजा तय, 4 गुना तक बढ़ा

पुलिस ने बताया कि लक्सर मार्ग पर फेरूपुर गांव में हुआ हादसा इतना भीषण था कि अनियंत्रित कार से टकराने के बाद ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड,उत्तराखंड में भारी बर्फबारी;तेजी से गिरा पारा

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया हरिद्वार के नगर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप ने बताया था कि घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के हर ब्लॉक में आयुष क्लीनिक, आयुर्वेद-होम्योपैथी के साथ पंचकर्म भी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।