Uttarakhand Teachers Organization Protests Against New School Timings विद्यालयों का समय बदलने पर शिक्षक संगठन में रोष, Bageshwar Hindi News - Hindustan
More

विद्यालयों का समय बदलने पर शिक्षक संगठन में रोष

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ने विद्यालयों का समय बदलने के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। उन्होंने नई समय-सारिणी को निरस्त करने और पुरानी समय-सारिणी को बहाल करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Fri, 17 April 2026 06:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share
विद्यालयों का समय बदलने पर शिक्षक संगठन में रोष

गरुड़। प्रदेश में विद्यालयों का समय बदलने से उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन में रोष है। संगठन ने नई समय-सारिणी को तत्काल निरस्त करने और पूर्व की ही भांति स्कूल संचालित करने की मांग की है। उन्होंने मांग न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस आशय का एक ज्ञापन उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को भेजा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को डीईओ (प्रा.शि.) के माध्यम से भेजे ज्ञापन में प्राथमिक शिक्षक संगठन ने ग्रीष्मकाल में प्रातः 7.45 बजे से 2.05 बजे तक तथा शीतकाल में प्रातः 8.50 बजे से 3.10 बजे तक स्कूलों का समय निर्धारित करने को अव्यावहारिक बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रीष्मकालीन अवकाश में अधिवेशन कराए जाने के विरोध में मुखर हुए शिक्षक

उनका कहना है कि नई समय-सारिणी में बच्चों के भोजन व स्वास्थ्य का कदापि ध्यान नहीं रखा गया है। पहाड़ के विद्यालयों के लिए यह समय-सारिणी किसी भी तरह से ठीक नहीं है। पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति विषम है। सरकार व विभाग को इसमें शीघ्र संशोधन करना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष दीपक रावत, जिला महामंत्री नवीन चंद्र मिश्रा, चंद्रप्रकाश चंदोला, बलवंत कालाकोटी आदि शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रीष्मकालीन अवकाश में अधिवेशन कराए जाने के विरोध में मुखर हुए शिक्षक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की उठी मांग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।