Ankita Bhandari Case New Viral Audio of Urmila sanawar and Suresh Rathore Sparks Massive Row अंकिता भंडारी केस में भूचाल लाने वाले उर्मिला-सुरेश राठौर की बातचीत का नया ऑडियो वायरल, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

अंकिता भंडारी केस में भूचाल लाने वाले उर्मिला-सुरेश राठौर की बातचीत का नया ऑडियो वायरल

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी केस में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। उर्मिला सनावर ने पुलिस के सामने बयान दिए। पुलिस से संपर्क में आते ही उर्मिला और सुरेश राठौर की बातचीत का नया ऑडियो वायरल हो गया है।

Thu, 8 Jan 2026 08:54 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
अंकिता भंडारी केस में भूचाल लाने वाले उर्मिला-सुरेश राठौर की बातचीत का नया ऑडियो वायरल

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम को लेकर भूचाल लाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर के दून पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। देहरादून में दर्ज मुकदमों के मामले में नेहरू कॉलोनी और डालनवाला पुलिस ने उर्मिला सनावर से विभिन्न सवाल पूछे। जांच अधिकारियों ने उर्मिला के बयानों की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। देहरादून पहुंचने के बाद पुलिस के संपर्क में आते ही उर्मिला और सुरेश राठौर की बातचीत का नया ऑडियो वायरल हुआ। इसे लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को जैसे ही उर्मिला सनावर देहरादून पहुंची और पुलिस को बयान दिए। इसके तुरंत बाद उर्मिला और सुरेश राठौर की बातचीत का नया ऑडियो वायरल हो गया। इसमें भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को राठौर के बदनाम कराने के प्रयास की बात सामने आई है।

ऑडियो में क्या हो रही बातचीत

वायरल हो रहे ऑडियो में सुना जा सकता है कि उर्मिला रो रही है और सुरेश राठौर से कथित तौर पर यह कह रही है कि तुम उस वीआईपी को बर्बाद करना चाहते हो, अगर नाम ले लेते तो वो हमें जेल डाल देते। इस ऑडियो को लेकर भी तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंकिता भंडारी केस में भाजपा के भीतर ही खींचतान, CBI जांच पर नेताओं के सुर अलग
ये भी पढ़ें:Fact Check: अंकिता केस में बवाल के बीच महिलाओं का मुंडन, वीडियो की सच्चाई
ये भी पढ़ें:वीआईपी का नाम बार-बार आया है, अंकिता के माता-पिता ने भी CBI जांच की मांग की

सुरेश राठौर संग बातचीत की क्लिप पुलिस को दी

बयान दर्ज कराने के दौरान उर्मिला सनावर ने पुलिस को ऑडियो क्लिप सौंपी है। बताया जा रहा है कि यह क्लिप उर्मिला और सुरेश राठौर के बीच हुई बातचीत की है। पुलिस इसका परीक्षण कराएगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक उर्मिला से घटनाक्रम और उनके वायरल किए गए ऑडियो क्लिप को लेकर पूछताछ की। पूछताछ में एक आईपीएस और एक महिला एएसपी शामिल थीं।

सुरक्षा को लेकर लगाई गुहार

बयान दर्ज कराने के बाद उर्मिला सनोवर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एसएसपी देहरादून को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने एलआईयू को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

सुरेश राठौर को सभी मामलों में गिरफ्तारी से छूट

हाईकोर्ट ने चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कथित वीडियो-ऑडियो वायरल करने को लेकर हरिद्वार और देहरादून जिले में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी सुनवाई की। न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ ने राठौर के खिलाफ दर्ज दो अन्य मुकदमों में भी उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मामले के अनुसार, भाजपा के पूर्व विधायक राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर हरिद्वार जिले के झबरेड़ा और बहादराबाद एवं देहरादून के नेहरू कॉलोनी समेत डालनवाला थाने में केस दर्ज कराए थे।

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

उर्मिला को दून लाने वाले स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि पुलिस उससे पूछताछ कर साक्ष्य जुटा रही है। जरूरत के हिसाब से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि सुरेश राठौर ने उर्मिला पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ बोलने का दबाव बनाया। उन्होंने मामले में सजा के फैसले के बाद ऑडियो आने पर किसी साजिश से इनकार किया। उन्होंने वनंतरा रिजार्ट को अब तक ध्वस्त नहीं करने पर सवाल किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।