Ankita bhandari Parents Say VIP Name Repeatedly Came Up Demand CBI Probe from CM Pushkar singh Dhami वीआईपी का नाम बार-बार आया है, अंकिता के माता-पिता ने भी CM धामी से सीबीआई जांच की मांग की, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

वीआईपी का नाम बार-बार आया है, अंकिता के माता-पिता ने भी CM धामी से सीबीआई जांच की मांग की

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीएम धामी से मुलाकात की और कहा कि बार-बार किसी वीआईपी की भूमिका सामने आ रही है। उन्होंने सीएम से सीबीआई जांच की मांग की।

Thu, 8 Jan 2026 07:25 AMGaurav Kala देहरादून
share
वीआईपी का नाम बार-बार आया है, अंकिता के माता-पिता ने भी CM धामी से सीबीआई जांच की मांग की

अंकिता भंडारी केस को लेकर उत्तराखंड में सड़क से सोशल मीडिया तक बवाल मचा है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल लगातार भाजपा सरकार से मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब अंकिता के मां-बाप ने भी सीएम पुष्कर धामी से सीबीआई जांच की पैरवी की है। उन्होंने सीएम के समक्ष चार और मांगों को उठाया। सीएम धामी ने पीड़िता के घरवालों को आश्वासन दिया है।

अंकिता के माता-पिता ने बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार हर क्षण पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उनकी भावनाओं के अनुसार ही सरकार आगे कार्रवाई की दिशा तय करने जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंकिता भंडारी केस में भाजपा के भीतर ही खींचतान, CBI जांच पर नेताओं के सुर अलग
ये भी पढ़ें:Fact Check: अंकिता केस में बवाल के बीच महिलाओं का मुंडन, वीडियो की सच्चाई
ये भी पढ़ें:अंकिता भंडारी केस में दुष्यंत गौतम को HC ने दी बड़ी राहत, कांग्रेस-AAP को झटका

बार-बार वीआईपी का नाम आया

कैंट रोड स्थित सीएम आवास में मुलाकात के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया था। सूत्रों के अनुसार अंकिता के माता-पिता वीरेंद्र भंडारी और सोनी देवी ने मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से अपनी पीड़ा को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में बार-बार एक वीआईपी की भूमिका की बात आ रही है। उसकी जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई के स्तर से गहन जांच जरूरी है।

सीबीआई जांच समेत चार मांगें

सूत्रों के अनुसार उन्होंने तीन और विषयों पर मुख्यमंत्री से कार्रवाई और सहयोग का अनुरोध किया। धामी ने आश्वासन दिया कि उनका हर संभव सहयोग किया जाएगा और मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ही अंकिता हत्याकांड में पीड़ित परिवार की भावना के अनुसार आगे की कार्रवाई का ऐलान कर चुके हैं। बुधावार को इसी क्रम में उनकी अंकिता के माता-पिता से मुलाकात हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।